Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

प्री-वेडिंग फोटोशूट के दौरान बड़ा हादसा; कुंड में डूबने से युवक की मौत, मंगेतर के सामने बिखरीं खुशियां

13

राजसमंद : राजस्थान के राजसमंद जिले के दिवेर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शादी की खुशियों के बीच फोटोशूट के लिए पहुंचे एक युवक की गौरी धाम कुंड में डूबने से मौत हो गई। चित्तौड़गढ़ निवासी अर्जुन दमानी अपनी मंगेतर और चाचा के साथ प्री-वेडिंग शूट के लिए बघाना स्थित इस प्रसिद्ध कुंड पर (big accident during pre wedding photoshoot) पहुंचे थे, जहाँ कुछ ही सेकंड में उनकी जिंदगी का सफर थम गया।

big accident during pre wedding photoshoot – हादसा उस वक्त हुआ जब अर्जुन कुंड के किनारे खड़े होकर तस्वीरें खिंचवा रहे थे। अचानक उनका पैर फिसल गया और संतुलन बिगड़ने के कारण वे सीधे गहरे पानी में जा गिरे। उनके डूबने की घटना इतनी तेज थी कि मौके पर मौजूद मंगेतर और परिजन कुछ समझ पाते, उससे पहले ही वे गहरे पानी में ओझल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुँची। कुंड की अधिक गहराई और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के कारण बचाव कार्य बहुत कठिन था। गोताखोरों की टीम ने लगातार 10 से 15 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसके बाद आखिरकार अर्जुन का शव बरामद हो सका।

🖤 मंगेतर के सामने बिखरा परिवार

इस हादसे ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है। जिस मंगेतर के साथ अर्जुन अपनी नई जिंदगी के सपने सजा रहे थे, उसी की आंखों के सामने हुए इस हादसे ने सबको स्तब्ध कर दिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कुंड के आसपास सुरक्षा घेरा बनाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं को रोका जा सके।

Comments are closed.