Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

रांची में BJP नेता के भांजे की पीट-पीटकर हत्या, एक दर्जन से ज्यादा लोगों पर FIR, कई गिरफ्तार

6

राजधानी रांची में बुधवार को भाजपा नेता कमलेश राम के भांजे रोहित की हत्या मामले में रांची पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है. रोहित की पीट-पीटकर की गई हत्या को लेकर रातू थाने में एक दर्जन से ज्यादा नामजद और अज्ञात लोगों पर एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल कई (Ranchi Mob Lynching) संदिग्धों को हिरासत में लिया है और कुछ की औपचारिक गिरफ्तारी भी कर ली गई है.

Ranchi Mob Lynching – रांची के रातू इलाके में बुधवार को भाजपा नेता कमलेश राम के भांजे रोहित को भीड़ ने घेर लिया और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी. रोहित पर एक स्थानीय महिला से छेड़खानी का आरोप लगाकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया था. मारपीट के दौरान ही किसी जागरूक नागरिक ने डायल 112 के जरिए पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी.

इसे भी पढ़ें – जेल में दुष्कर्म और गर्भवती होने की खबर पर महिला का बड़ा बयान; आरोपों को बताया निराधार

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को रातू की रहने वाली एक महिला ने रोहित पर छेड़खानी और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया था. इसके बाद महिला के आक्रोशित परिजनों और कुछ अन्य लोगों ने शोर मचाकर रोहित को मौके पर ही पकड़ लिया और उस पर टूट पड़े. लाठी-डंडों की बेरहम बौछार के कारण रोहित मौके पर ही बेसुध होकर गिर पड़ा था, जिसके बाद पुलिस ने उसे रेस्क्यू किया था.

 छेड़खानी विवाद में हुई मौत 

मामले की पुष्टि करते हुए रातू थाना प्रभारी आदिकांत महतो ने बताया, “रोहित नाम के युवक की भीड़ द्वारा की गई पिटाई की वजह से मौत हुई है. प्राथमिक जांच में छेड़खानी विवाद को लेकर इस पूरी वारदात को अंजाम देने की बात सामने आई है. इस संवेदनशील मामले में सुसंगत धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और अब तक मुख्य आरोपियों में से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है.”

Comments are closed.