Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

दाऊद के करीबी मुन्ना झिगाड़ा का भारत में आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़; ISI के इशारे पर हो रही थी भर्ती

6

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और केंद्रीय जांच एजेंसियों ने एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है, जिसके तार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और डी-कंपनी से जुड़े हैं। पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि दाऊद इब्राहिम के करीबी मुन्ना झिगाड़ा कराची में बैठकर वीडियो कॉल के जरिए भारत में (D-Company Terror Module Busted) अंडरवर्ल्ड की एक नई ‘जिहादी ब्रिगेड’ तैयार कर रहा था। जांच एजेंसियों ने वक्त रहते इस नेटवर्क को ध्वस्त कर बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है।

💊 नशे और पैसों का लालच 

जांच मे पता चला है कि मुन्ना झिगाड़ा ने उन युवाओं को निशाना बनाया जो हेरोइन (चिट्टा) की लत से जूझ रहे थे। उनकी इस कमजोरी का फायदा उठाकर उन्हें नशा उपलब्ध कराया गया और फिर बड़ी वारदातों के लिए पैसों का लालच दिया गया। आरोपियों और उनके पाकिस्तानी आकाओं के बीच हुई चैट से साफ हुआ है कि भारत में आतंकी गतिविधियों के लिए 20 लाख रुपये की मांग की गई थी और पंजाब के गुरदासपुर में हथियारों व ग्रेनेड की खेप भी गिराई गई थी।

इसे भी पढ़ें – शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में नहीं, स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर में लगी आग; मंत्रालय ने दी सफाई

D-Company Terror Module Busted – सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, डी-कंपनी का कमजोर होता नेटवर्क अब फिर से अपनी जड़ें जमाने की कोशिश कर रहा है। इसी रणनीति के तहत पुराने और भरोसेमंद सहयोगी मुन्ना झिगाड़ा को कमान सौंपी गई थी। हुफैजा जैसे लोग सीधे झिगाड़ा के संपर्क में थे, जिनकी तलाश में मुंबई में ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है।

🚀 सुरक्षा तंत्र की बड़ी कामयाबी

दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील की उम्र बढ़ने के साथ, डी-कंपनी अपने अस्तित्व को बचाने के लिए नए लड़कों को जोड़कर एक नई आपराधिक ब्रिगेड खड़ी करना चाहती थी। लेकिन भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता ने इस मॉड्यूल को समय रहते ही पकड़ लिया। वर्तमान में इस अंतरराष्ट्रीय आतंकी नेटवर्क के वित्तीय और लॉजिस्टिक लिंक की गहन जांच जारी है ताकि इसके हर एक मददगार को कानून के दायरे में लाया जा सके।

 

 

Comments are closed.