Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

क्या बीजेपी छोड़ नई पार्टी बनाएंगे Kअन्नामलाई? दिल्ली दौरे के बाद बड़े फैसले की चर्चा

2

तमिलनाडु की राजनीति में इन दिनों पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। ऐसी खबरें हैं कि अन्नामलाई बीजेपी से नाराज हैं और वे जल्द ही (will Annamalai leave BJP) कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं। दिल्ली रवाना होने से पहले चेन्नई हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने सीधे तौर पर किसी भी अटकल को खारिज नहीं किया, बल्कि यह कहकर रहस्य बरकरार रखा कि “अगले दो दिनों में सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे।”

 क्या बीजेपी में अन्नामलाई को मिल रही अनदेखी?

अन्नामलाई को अप्रैल 2025 में प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने और उसके बाद 2026 के विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने के बाद से ही उनके असंतोष की खबरें सामने आने लगी थीं। सूत्रों का कहना है कि कोयंबटूर पूर्व सीट न मिलने और पार्टी में उनकी घटती भूमिका से वे आहत हैं। हालांकि, बीजेपी ने उन्हें राज्यसभा भेजने का प्रस्ताव भी दिया था, लेकिन खबरों के अनुसार उन्होंने इसे ठुकरा दिया है।

इसे भी पढ़ें – CBSE की गड़बड़ी पर आवाज उठाने वाले छात्र से मिले राहुल गांधी; ट्रोलिंग के मुद्दे पर हुई चर्चा

माना जा रहा है कि अन्नामलाई अब किसी अन्य पार्टी के दायरे में काम करने के बजाय अपने स्वतंत्र विजन के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं। वे पहले से ही ‘वी द लीडर्स’ नाम से एक नॉन-प्रॉफिट इनिशिएटिव चला रहे हैं, जिसे उनके भविष्य के बड़े राजनीतिक प्रोजेक्ट की नींव माना जा रहा है। उनके जन्मदिन (4 जून) से पहले सड़कों पर लगे पोस्टरों में ‘लीडर, आओ और हमें लीड करो’ जैसे स्लोगन उनके समर्थकों की नई राजनीतिक महत्वकांक्षा को दर्शाते हैं।

📍 दिल्ली में आलाकमान के साथ निर्णायक बैठक

अन्नामलाई का दिल्ली दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि इस बैठक के बाद ही यह तय होगा कि अन्नामलाई का अगला कदम क्या होगा। क्या वे बीजेपी में बने रहेंगे, या फिर तमिलनाडु की चुनावी पिच पर अपनी (will Annamalai leave BJP) अलग राजनीतिक पार्टी के साथ उतरेंगे?

 

Comments are closed.