Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

कृषि में क्रांति! धमतरी बना देश का पहला जिला, PACS के जरिए किसानों को मिलेगी अत्याधुनिक ‘ड्रोन स्प्रेयर’ सुविधा

11

कृषि प्रधान धमतरी जिले ने आधुनिक खेती की दिशा में एक ऐतिहासिक छलांग लगाई है। जिला (revolution in agriculture) प्रशासन के मार्गदर्शन में धमतरी देश का ऐसा पहला जिला बन गया है, जहां ‘प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों’ के माध्यम से किसानों को ‘ड्रोन स्प्रेयर’ की अत्याधुनिक सुविधा मिलने जा रही है। इस क्रांतिकारी पहल का उद्देश्य खेती-किसानी को न केवल आसान बनाना है, बल्कि रसायनों के छिड़काव में दक्षता लाकर लागत को कम करना भी है।

🚁 ड्रोन पायलटों ने दिखाया दम 

लोहरसी में आयोजित कार्यक्रम में जिले की 10 चयनित समितियों के प्रशिक्षित ड्रोन पायलटों ने किसानों के सामने ड्रोन स्प्रेयर का सफल लाइव डेमोंस्ट्रेशन दिया। इस प्रदर्शन में यह स्पष्ट हुआ कि ड्रोन के माध्यम से उर्वरक और कीटनाशकों का छिड़काव कितना सटीक और प्रभावशाली हो सकता है।

इसे भी पढ़ें – नक्सलवाद के साये से निकल अबूझमाड़ में आई खुशहाली; गारपा गांव में सीएम साय ने खाट पर बैठकर सुनी ग्रामीणों की पीड़ा

revolution in agriculture – ड्रोन तकनीक को अपनाकर धमतरी ने पूरे देश के लिए एक मिसाल पेश की है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने इस पहल को ‘क्रांतिकारी’ बताते हुए कहा कि सहकारी समितियों के माध्यम से आधुनिक तकनीक को सीधे किसानों के द्वार तक पहुंचाना ही हमारा मुख्य लक्ष्य है। ड्रोन के इस्तेमाल से रसायनों का संतुलित छिड़काव होगा, जिससे फसल की उत्पादकता बढ़ेगी और रसायनों के सीधे संपर्क से किसान की सेहत को होने वाले नुकसान में भी कमी आएगी।

📈 ‘ड्रोन दीदी’ से नई पीढ़ी तक जुड़ाव

भारत सरकार की ‘ड्रोन दीदी’ योजना के माध्यम से महिलाएं पहले ही इस क्षेत्र में सशक्त हो रही हैं, और अब धमतरी के इस मॉडल ने पुरुष और महिला दोनों ही प्रकार के प्रशिक्षित पायलटों के लिए अवसर खोल दिए हैं। यह पहल खेती की लागत कम करने के साथ ही ग्रामीण युवाओं के लिए ‘ड्रोन पायलट’ के रूप में रोजगार के नए रास्ते भी खोल रही है।

 

 

 

Comments are closed.