Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

कर्नाटक के नए मुखिया डी.के. शिवकुमार; शिक्षिका ने याद किए स्कूली दिन, कहा- ‘नेतृत्व तो खून में था’

2

कर्नाटक की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत होने जा रही है, जहाँ डी.के. शिवकुमार राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले हैं। इस ऐतिहासिक अवसर पर उनकी पांचवीं से सातवीं कक्षा की (Karnataka’s new chief)  विज्ञान और अंग्रेजी शिक्षिका पार्वती बेहद गौरवान्वित हैं। शिक्षिका के लिए इससे बड़ा सुखद क्षण क्या होगा कि जिस छात्र को उन्होंने ककहरा सिखाया, आज वही राज्य की बागडोर संभालने जा रहा है।

शिक्षिका पार्वती ने याद करते हुए बताया कि डी.के. शिवकुमार स्कूली दिनों में पढ़ाई में एक औसत छात्र थे, लेकिन खेलकूद, वाद-विवाद, भाषण और नाटकों में उनका प्रदर्शन हमेशा शानदार रहता था। उन्होंने कहा, “शिवकुमार बचपन से ही बेहद नटखट और शरारती थे, लेकिन उनमें नेतृत्व क्षमता जन्मजात थी। वह स्कूल के कार्यक्रमों का हमेशा नेतृत्व करते थे और अपनी ऊर्जा तथा आत्मविश्वास के कारण बाकी छात्रों के बीच अलग नजर आते थे।”

इसे भी पढ़ें – ऑन-स्क्रीन मार्किंग में धांधली का आरोप; NSUI ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की PIL, स्वतंत्र जांच की मांग

Karnataka’s new chief – शिक्षिका और छात्र का यह रिश्ता स्कूल के बाद भी बरकरार रहा। शिक्षिका ने बताया कि शिवकुमार की राजनीति में सक्रियता के दौरान भी उनका संपर्क बना रहा। चाहे वह शिवकुमार की शादी का मौका हो या उनके विधायक बनने के बाद की मुलाकातें, डी.के. शिवकुमार ने हमेशा अपनी शिक्षिका का सम्मान किया। पार्वती ने बताया कि जब उन्होंने खुद का स्कूल शुरू किया, तब भी शिवकुमार ने सरकारी अनुमति दिलाने में उनकी हर संभव मदद की।

 शिक्षिका का भावी सीएम को संदेश

राज्य की सत्ता संभालने जा रहे अपने पूर्व छात्र के लिए पार्वती ने एक विशेष संदेश भी दिया है। उन्होंने कहा, “मैं चाहती हूं कि डी.के. शिवकुमार कर्नाटक के युवाओं और स्कूली छात्रों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी सुधार लाएं। विशेष रूप से आज की युवा पीढ़ी के बढ़ते ‘स्क्रीन टाइम’ (डिजिटल आदतें) को लेकर उन्हें लचीले और अनुकूल नियम बनाने चाहिए, जो छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक हों।”

 

 

Comments are closed.