Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

ललित मोदी ने ‘भगोड़ा’ होने के आरोपों को नकारा; कहा- “मुझे किसी को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं”

7

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पूर्व चेयरमैन और लंबे समय से भारत से बाहर रह रहे ललित मोदी ने अपने ऊपर लगे ‘भगोड़ा’ होने के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि उन्हें किसी भी अपराध के लिए अब तक दोषी नहीं ठहराया गया है और वह कहीं भाग नहीं रहे हैं। भारत लौटने की योजना पर ललित मोदी ने स्पष्ट किया (Lalit Modi Interview) कि अब उनकी प्राथमिकताएं पूरी तरह बदल चुकी हैं।

Lalit Modi Interview – समाचार एजेंसी ANI के साथ एक विशेष इंटरव्यू में, ललित मोदी ने भारतीय अधिकारियों का मजाक उड़ाते हुए कहा कि वह उनसे छिपने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने इन आरोपों को कानूनी सच्चाई के बजाय मीडिया के सनसनीखेज रवैये का नतीजा बताया। उन्होंने कहा, “मैं पूरी दुनिया में घूम रहा हूं। अगर मैं भाग रहा होता, तो आप मुझे पकड़ ही लेते।

 न्याय व्यवस्था पर सवाल, कहा- “देर से मिला न्याय सजा जैसा”

ललित मोदी ने भारत में मानहानि कानूनों की स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कानूनी लड़ाइयों का अब तक कोई ठोस हल नहीं निकला है। उन्होंने सुस्त भारतीय न्याय व्यवस्था पर दुख जताते हुए इसे अपने आप में एक तरह की सजा करार दिया। उन्होंने कहा, “हमारे देश में मामलों की सुनवाई कभी होती ही नहीं है। न्याय मिलता तो है, लेकिन मुझे नहीं पता कि कब मिलता है। देर से मिलने वाला न्याय भी एक सजा के समान है। अगर मैं इतना ही बुरा हूं, तो मुझे अदालत में पेश क्यों नहीं किया गया?”

 “अब मेरी प्राथमिकताएं बदल गई हैं”

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह अपना नाम औपचारिक रूप से क्लियर कराने के मकसद से भारत लौटने की योजना बना रहे हैं, तो उन्होंने साफ कर दिया कि अब उनकी प्राथमिकताएं बदल गई हैं। उन्होंने कहा, “खुद को सही साबित करने की जिद अब खत्म हो गई है। एक दौर था जब मैं वापस आना चाहता था, तब मेरे पास कई वजहें भी थीं। लेकिन अब मुझे किसी को कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं है।”

 

Comments are closed.