Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

झारखंड के आम्रपाली आमों की मिठास अब मॉल्स में; JSLPS और ‘अपना मार्ट’ के बीच बड़ा समझौता

2

झारखंड के बागों से आने वाले आम्रपाली आमों की मिठास अब शहर के मॉल्स और बड़े बाजारों में ग्राहकों को आकर्षित करेगी. राजधानी रांची सहित राज्य के बड़े शहरों के बाजारों में राज्य का आम्रपाली आम लोग आसानी से खरीद सकें, इसके लिए झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) की पहल पर ‘अपना मार्ट’ और (Jharkhand Amrapali Mango) गुमला जिले के MVM बाघिमा पालकोट फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड (FPO) के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता हुआ है.

🛒 रांची के सभी अपना मार्ट मॉल में उपलब्ध रहेंगे आम 

पहले चरण में अपना मार्ट ने किसान उत्पादक संगठन (FPO) से 02 टन आम्रपाली आम की खरीद की है. समझौते के अनुसार, FPO से आम खरीद का यह सिलसिला आगे भी लगातार जारी रहेगा. राज्य की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में इस पहल की शुरुआत की गई. इस (Jharkhand Amrapali Mango) खास मौके पर JSLPS के CEO अनन्य मित्तल और अपना मार्ट के स्टेट CEO मनोज पांडेय मुख्य रूप से मौजूद रहे.

 दोगुने दाम पर आम बिकने से महिलाओं के चेहरे खिले 

आम की बागवानी से जुड़ी सखी मंडल की दीदियों ने कहा कि अब तक उन्हें अपने आम केवल स्थानीय गांव के हाट-बाजारों में ही बेहद कम दामों पर बेचने पड़ते थे. लेकिन इस बार अपना मार्ट से सीधे आम खरीद का ऑर्डर मिलने के बाद उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है. बाजार से लगभग दोगुना दर पर उनके बागान का आम JSLPS के सहयोग से अपना मार्ट ने खरीदा है. महिलाओं ने कहा कि यह राशि उनके परिवार के बेहतर भविष्य और खास कर बच्चों की उच्च शिक्षा में बेहद मददगार साबित होगी.

Comments are closed.