Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

कोडरमा विधायक नीरा यादव के ड्राइवर की जमीन विवाद में हत्या, परिवार के 3 लोग गंभीर रूप से घायल

7

झारखंड के कोडरमा जिला अंतर्गत कोडरमा थाना क्षेत्र के चितरपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर एक बेहद सनसनीखेज और खूनी वारदात सामने आई है। यहाँ दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव के निजी वाहन चालक (ड्राइवर) राजकुमार यादव की निर्मम हत्या कर दी गई. वहीं, इस घातक हमले (Neera Yadav’s driver murdered) में मृतक की बेटी सोनिका कुमारी, मां सुधा देवी तथा पिता दशरथ यादव गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.  

 विधायक ने उठाए पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल

इस खौफनाक घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक डॉ. नीरा यादव तुरंत मौके पर पहुंचीं और पीड़ित परिवार का हालचाल जाना. उन्होंने इस जघन्य हत्याकांड पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कोडरमा पुलिस की कार्यशैली पर तीखे सवाल उठाए. विधायक ने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि इस भूमि विवाद को लेकर पुलिस को पहले से शिकायतें मिल रही थीं. यदि पुलिस प्रशासन समय रहते इन शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करता, तो आज इतनी बड़ी अनहोनी नहीं होती और एक बेगुनाह की जान बच जाती.

  “वह ड्राइवर नहीं, मेरे परिवार का सदस्य था”  

इस वारदात के बाद से ही पूरे क्षेत्र में भारी तनाव का माहौल व्याप्त है. अपने सबसे भरोसेमंद वाहन चालक की मौत की खबर सुनकर विधायक डॉ. नीरा यादव पूरी तरह बदहवास दिखीं और उनके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे. उन्होंने रुआंसे गले से कहा कि राजकुमार केवल उनका ड्राइवर ही नहीं था, बल्कि उनके परिवार के एक (Neera Yadav’s driver murdered) अभिन्न सदस्य की तरह था. विधायक ने पुलिस के उच्चाधिकारियों को इस मामले में शामिल सभी नामजद आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार करने के कड़े निर्देश दिए हैं.

Comments are closed.