Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

Jalandhar Crime : जालंधर के मशहूर लहंगा कारोबारी पर गैंगरेप के आरोप से मचा हड़कंप, शहर में चर्चा तेज

11

महानगर जालंधर में एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है। दरअसल, यहां के एक मशहूर लहंगा कारोबारी पर गैंगरेप (सामूहिक दुष्कर्म) के गंभीर आरोप लगे हैं, जिसके बाद से ही व्यापारिक और सामाजिक हलकों में हड़कंप मच गया है। हालांकि, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अभी तक कई (allegation of gangrape) पहलुओं पर जांच होना बाकी है।

 कारोबारी के शोरूम में ही कार्यरत थी पीड़ित युवती

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोप लगाने वाली विवाहित युवती पिछले कुछ समय से उक्त मशहूर लहंगे वाले के शोरूम में काम कर रही थी। पीड़िता ने शोरूम के मुख्य कारोबारी और उसके कुछ चुनिंदा कर्मचारियों पर बंधक बनाकर गैंगरेप करने के संगीन आरोप लगाए हैं। हालांकि, इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक लिखित शिकायत स्थानीय पुलिस स्टेशन में दर्ज नहीं करवाई गई है और न ही पुलिस प्रशासन की ओर से इस संबंध में किसी प्रकार की पुष्टि की गई है।

इसे भी पढ़ें – Amritsar Murder Case: अजनाला के लक्खूवाल रोड पर युवक की बेरहमी से हत्या, इलाके में फैली दहशत

allegation of gangrape – बताया जा रहा है कि पीड़ित युवती ने सबसे पहले अपने कुछ करीबी परिचितों और समाज के अन्य लोगों के समक्ष अपने साथ हुई इस कथित घटना का जिक्र किया था। इसके बाद से ही पूरे शहर में इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। दूसरी ओर, गंभीर आरोपों से घिरे संबंधित कारोबारी पक्ष की ओर से भी अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया या स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है।

Comments are closed.