Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

Amritsar Murder Case: अजनाला के लक्खूवाल रोड पर युवक की बेरहमी से हत्या, इलाके में फैली दहशत

5

अमृतसर के अजनाला इलाके में उस समय दहशत और सनसनी का माहौल बन गया, जब लक्खूवाल रोड पर संदिग्ध हालातों में एक युवक का शव मिलने की खबर सामने आई। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके के (Amritsar Murder Case) लोग बड़ी संख्या में मौके पर इकट्ठा हो गए, वहीं दूसरी ओर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन जांच शुरू कर दी है।

 शरीर पर मिले तेजधार हथियार के निशान 

मिली जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे पड़े एक युवक के शव को देखकर राहगीरों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि मृतक के गले और चेहरे पर तेजधार हथियारों से किए गए क्रूर हमलों के गहरे निशान मौजूद थे। जख्मों की हालत और घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए प्रथम दृष्टया यह मामला सीधे तौर पर हत्या से जुड़ा हुआ लग रहा है।

Amritsar Murder Case – घटना की जानकारी मिलते ही एस.एच.ओ. अजनाला कुलविंदर सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और बारीकी से इलाके का मुआयना किया। पुलिस ने घटना वाली जगह के आसपास से वैज्ञानिक सबूत इकट्ठा किए और फोरेंसिक जांच के लिए जरूरी कार्रवाई भी अमल में लाई गई। मीडिया से बात करते हुए एस.एच.ओ. कुलविंदर सिंह ने बताया कि मृतक के शरीर पर तेजधार हथियार से हमले के निशान मिले हैं, जिससे मामला पूरी तरह संदिग्ध हो गया है और पुलिस सभी संभावित एंगल से जांच कर रही है।

 

Comments are closed.