Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

नवगठित नगर पंचायत शिवनंदनपुर में खिला कमल, BJP के रितेश जायसवाल बने पहले अध्यक्ष

10

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले की नवगठित नगर पंचायत शिवनंदनपुर के पहले ऐतिहासिक चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने परचम लहराया है. इस नवगठित निकाय के आम निर्वाचन के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए गए हैं, जिसमें अध्यक्ष पद पर भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी रितेश जायसवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी (Shivnandanpur Election Result) को 362 मतों के अंतर से शिकस्त दी है. चुनाव परिणाम आधिकारिक रूप से सामने आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों में भारी उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है.

 बीजेपी प्रत्याशी रितेश जायसवाल को मिले 2028 मत

कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई मतगणना के आंकड़ों के अनुसार, अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी रितेश जायसवाल को कुल 2,028 वोट प्राप्त हुए. वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस प्रत्याशी के खाते में कुल 1,666 मत ही आए. इस तरह भाजपा प्रत्याशी ने शुरुआत से ही अपनी बढ़त बनाए रखी और अंततः 362 वोटों के अंतर से शानदार जीत हासिल करते हुए इस नई नगर पंचायत के पहले अध्यक्ष का ताज अपने नाम कर ऐतिहासिक गौरव हासिल किया.

 वार्ड पार्षदों की संख्या में कांटे की टक्कर 

अध्यक्ष पद पर भले ही भाजपा ने कब्जा जमा लिया हो, लेकिन नगर पंचायत के 15 वार्डों में हुए पार्षद चुनाव के परिणामों में दोनों दलों के बीच बेहद कांटे की टक्कर देखने को मिली. यहाँ मतदाताओं ने दिलचस्प जनादेश देते हुए 15 में से 8 वार्डों में कांग्रेस उम्मीदवारों को विजयी बनाया, जबकि भाजपा के उम्मीदवार केवल 7 वार्डों में ही जीत दर्ज कर सके. ऐसे में अध्यक्ष पद भाजपा के खाते में जाने के बावजूद पार्षद दल में कांग्रेस के पास बहुमत है, जिससे परिषद में दोनों (Shivnandanpur Election Result) दलों के बीच एक बेहद संतुलित और रोचक स्थिति बनती नजर आ रही है.

Comments are closed.