Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी का प्रकोप, राहत के लिए रोजाना 20 हजार पर्यटक पहुंच रहे हिमाचल

2

दिल्ली, यूपी सहित देश के मैदानी इलाकों में पड़ रही रिकॉर्ड तोड़ भीषण गर्मी से राहत लेने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं. जेठ के महीने में भी जहां मैदानी इलाके तप रहे हैं, वहीं हिमाचल के पहाड़ी क्षेत्रों का मौसम बेहद सुहावना और ठंडा बना हुआ है. यही वजह है कि (20 thousand tourists are reaching Himachal) रोजाना करीब 20 हजार पर्यटक हिमाचल का रुख कर रहे हैं.

 मनाली-लाहौल में विदेशी सैलानियों का भी जमावड़ा

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के अधिकांश पहाड़ी क्षेत्रों में इन दिनों तापमान सामान्य या सामान्य से भी नीचे बना हुआ है. पहाड़ों की ठंडी हवाओं और मनमोहक मौसम का आनंद लेने के लिए देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों से भी पर्यटक भारी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं. विशेष रूप से शिमला, मनाली, (20 thousand tourists are reaching Himachal) धर्मशाला, चंबा, डलहौजी और लाहौल-स्पीति जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सैलानियों का आंकड़ा लगातार नया रिकॉर्ड बना रहा है.

 होम-स्टे फुल होने से पर्यटन कारोबार चमका

पर्यटन विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, इन दिनों प्रतिदिन 20 हजार से अधिक पर्यटक हिमाचल की वादियों में दाखिल हो रहे हैं. सबसे अधिक भीड़ मनाली, रोहतांग दर्रा और लाहौल-स्पीति क्षेत्र में देखी जा रही है. बर्फ से ढकी ऊंची चोटियां, ठंडी हवाएं और चारों ओर बिखरी प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है. पर्यटकों की इस भारी आमद से राज्य के होटल, गेस्ट हाउस और होम-स्टे में शानदार बुकिंग दर्ज की जा रही है, जिससे स्थानीय पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं और अर्थव्यवस्था को बड़ा लाभ मिल रहा है.

Comments are closed.