Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की समीक्षा के बाद फैसला; विक्रमशिला सेतु से सिर्फ हल्के वाहनों को अनुमति

2

बिहार के भागलपुर और नवगछिया के बीच आवागमन करने वाले लाखों लोगों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है. लंबे समय से यातायात पूरी तरह बाधित होने के बाद अब विक्रमशिला सेतु पर बनाए गए (only light vehicles allow) अत्याधुनिक बेली ब्रिज से 7 जून से हल्के वाहनों का परिचालन शुरू किए जाने की तैयारी पूरी कर ली गई है. राज्य सरकार ने आम लोगों की रोजमर्रा की असुविधा और क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह बड़ा फैसला लिया है.

इसे भी पढ़ें – बंगले पर घमासान! राबड़ी देवी को बंगला खाली करने के आदेश पर भड़की RJD, सम्राट चौधरी का पलटवार

only light vehicles allow – सम्राट चौधरी ने खुद विक्रमशिला सेतु पहुंचकर वहां की मौजूदा स्थिति, चल रहे निर्माण कार्य और सुरक्षा व्यवस्थाओं की उच्च स्तरीय समीक्षा की. इस जमीनी समीक्षा के दौरान तकनीकी अधिकारियों ने पुल की ढांचागत स्थिति और सुचारू यातायात व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी. इसके बाद आम जनता को तत्काल राहत देने के उद्देश्य से बेली ब्रिज को सीमित और हल्के वाहनों के लिए खोलने की अंतिम अनुमति दी गई.

🚫 सिर्फ हल्के वाहनों को ही मिलेगी अनुमति 

राज्य सरकार ने कड़े शब्दों में स्पष्ट किया है कि फिलहाल इस अस्थायी पुल पर केवल छोटे और हल्के वाहनों (जैसे कार, बाइक और ऑटो) का ही परिचालन हो सकेगा. किसी भी परिस्थिति में भारी कमर्शियल वाहनों या ओवरलोड ट्रकों को पुल पर आने की अनुमति नहीं दी जाएगी. प्रशासन का मानना है कि यदि भारी वाहनों को अनुमति दी गई, तो इससे बेली ब्रिज की संरचना पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है.

Comments are closed.