Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

विधायक हुमायूं कबीर का बड़ा दावा- TMC के 20 सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ बगावत को तैयार

7

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद बदली हुई राज्य की राजनीति में रेजिनगर के विधायक हुमायूं कबीर अचानक चर्चा के केंद्र में आ गए हैं. इस बार उन्होंने सीधे ममता बनर्जी को विधानसभा उपचुनाव लड़ने का खुला न्योता देकर सियासी गलियारों में सनसनी फैला दी है. उनका बड़ा दावा है कि अगर पूर्व मुख्यमंत्री खुद चाहें तो वह उन्हें (20 TMC MPs are ready to revolt) रेजिनगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जितवाकर विधानसभा पहुंचाने की पूरी जिम्मेदारी लेने को तैयार हैं.

 हुमायूं कबीर का सनसनीखेज दावा

हुमायूं कबीर सिर्फ न्योते तक ही सीमित नहीं रहे, बल्कि उन्होंने एक और सनसनीखेज दावा करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कम से कम 20 मौजूदा सांसद इस समय अभिषेक बनर्जी के खिलाफ बगावत करने को पूरी तरह तैयार बैठे हैं. उनके अनुसार, जो बगावत और उथल-पुथल पहले पश्चिम बंगाल विधानसभा में देखने को मिली थी, वही बहुत जल्द टीएमसी संसदीय पार्टी (लोकसभा/राज्यसभा सांसदों) के भीतर भी देखने को मिलेगी. उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि इसके लिए ममता बनर्जी को मानसिक रूप से तैयार रहना चाहिए.

 हुमायूं कबीर ने दिखाई अपनी पॉलिटिकल पावर 

हुमायूं कबीर ने क्षेत्र में अपनी जमीनी पकड़ का मुद्दा भी पुरजोर तरीके से उठाया. उनका दावा है कि उन्होंने रेजिनगर में पूर्व में तृणमूल कांग्रेस को बहुत बड़े अंतर से धूल चटाई थी और साथ ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) को भी भारी अंतर से हराया था. इसलिए, उन्हें पूरा भरोसा है कि भविष्य में भी वे जनता के अटूट सपोर्ट से उस सीट से आसानी से जीतेंगे. इसके साथ ही उन्होंने टीएमसी की हालिया राजनीतिक स्थिति और शीर्ष नेतृत्व पर कमेंट करते (20 TMC MPs are ready to revolt) हुए कहा कि उन्होंने पहले भी कई बार पार्टी को कुछ गंभीर राजनीतिक चेतावनियां दी थीं.

Comments are closed.