Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

मिजोरम में ईडी का बड़ा एक्शन; म्यांमार सीमा पर 9 ठिकानों पर छापेमारी, बर्मी सुपारी तस्करी नेटवर्क ध्वस्त

7

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को मिजोरम-म्यांमार सीमा से लगे चम्फाई जिले में बड़े पैमाने पर एक विशेष छापेमारी अभियान शुरू किया है. ED की जांच टीम ने क्षेत्र के 9 अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ दबिश देते हुए अवैध बर्मी सुपारी (सूखी सुपारी) की अंतरराष्ट्रीय तस्करी से जुड़े एक बहुत बड़े संगठित नेटवर्क को अपने निशाने पर लिया है. केंद्रीय जांच एजेंसी के मुताबिक, यह सिंडिकेट म्यांमार से बड़े पैमाने पर अवैध और प्रतिबंधित (ED Raid in Mizoram) रूप से सुपारी की खेप भारतीय क्षेत्र में ला रहा था.

 तियू नदी के रास्ते भारत तक बिछा था तस्करी का जाल 

प्रवर्तन निदेशालय की शुरुआती जांच और तकनीकी विश्लेषण में यह चौंकाने वाला सच सामने आया है कि म्यांमार से आने वाली अवैध सुपारी की इन बड़ी खेपों को भारत-म्यांमार सीमा पर बहने वाली तियू नदी के गुप्त रास्तों से अवैध रूप से भारत में प्रवेश कराया जाता था. भारत की सीमा में दाखिल होने के बाद इन्हें सीमावर्ती चम्फाई जिले के स्थानीय गोदामों (गोडाउंस) में सुरक्षित छिपाकर रखा जाता था.

 स्थानीय ट्राइबल पहचान की आड़ में करोड़ों का काला कारोबार 

ED की गहन जांच में यह भी पता चला है कि इस रैकेट के मास्टरमाइंड और आरोपियों ने स्थानीय जनजातीय (ट्राइबल) पहचान और विशेष छूट का गलत फायदा उठाते हुए खुद को सीमा पार वैध व्यापार से जुड़ा हुआ प्रतिष्ठित कारोबारी बताने की कोशिश की थी. इतना ही नहीं, पूर्व में जब कस्टम विभाग (सीमा शुल्क विभाग) ने मुस्तैदी दिखाते हुए इनकी सुपारी की कुछ खेपें जब्त की थीं, तब इन शातिर आरोपियों ने पुराने, फर्जी और पूरी तरह से असंबंधित आयात दस्तावेजों (ED Raid in Mizoram) का इस्तेमाल कर जब्त किए गए अवैध माल को कानूनी रूप से छुड़ाने का असफल प्रयास भी किया था.

Comments are closed.