Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

पंजाब में ‘घल्लूघारा दिवस’ से पहले जालंधर में नया विवाद; हिंदू नेता के कार्यक्रम का विरोध

2

पंजाब में 6 जून को मनाए जाने वाले ऐतिहासिक ‘घल्लूघारा दिवस’ (ऑपरेशन ब्लू स्टार की वर्षगांठ) से ठीक पहले एक नया और बेहद पेचीदा विवाद खड़ा हो गया है. प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार, जालंधर में एक हिंदू संगठन के नेता ने आगामी 6 जून को देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को समर्पित एक श्रद्धांजलि समारोह (new controversy in Jalandhar) आयोजित करने की सार्वजनिक घोषणा की है. इस प्रस्तावित कार्यक्रम के सामने आने के बाद से ही पंजाब के कुछ प्रमुख सिख संगठनों और समुदाय से जुड़े लोगों में गहरी नाराजगी और भारी रोष देखा जा रहा है.

new controversy in Jalandhar – जानकारी के मुताबिक, जालंधर के हिंदू नेता योगेश सूरी ने ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर 6 जून को दोपहर 12 बजे शहर के व्यस्त इलाके सैंट्रल टाऊन स्थित गोल मार्कीट में इस श्रद्धांजलि समारोह का ऐलान किया है, जिसने शहर के सियासी और सामाजिक तापमान को बढ़ा दिया है.

इसे भी पढ़ें – Jalandhar Crime : जालंधर के मशहूर लहंगा कारोबारी पर गैंगरेप के आरोप से मचा हड़कंप, शहर में चर्चा तेज

इस पूरे घटनाक्रम के बीच टकसाली सिंह परवाना राजपुरा का एक नया वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से सामने आया है, जिसमें उन्होंने जालंधर में होने वाले इस प्रस्तावित कार्यक्रम का कड़ा विरोध करते हुए बेहद तीखी और आक्रामक प्रतिक्रिया व्यक्त की है. वायरल वीडियो में उन्होंने स्थानीय प्रशासन और जनता को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि जालंधर में भी एक नया सूरी पैदा हो गया है.

 ‘नहीं रोका कार्यक्रम तो परिणाम भुगतने होंगे’

 उन्होंने वीडियो संदेश में साफ तौर पर कहा कि यदि प्रशासन या स्थानीय लोगों द्वारा इस कार्यक्रम को समय रहते नहीं रोका गया, तो इसके गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं, जिसकी जिम्मेदारी आयोजकों की होगी. इसके साथ ही उन्होंने जालंधर के सिखों से भावुक अपील करते हुए कहा है कि यदि वे अपने स्तर पर इस कार्यक्रम को रुकवाने में असमर्थ हैं, तो उन्हें आगे आने का मौका दिया जाए.

Comments are closed.