Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

नवांशहर में 10वीं की छात्रा की बेरहमी से हत्या, अटैची में शव ले जाकर गढ़शंकर के जंगलों में जलाया

7

पंजाब के नवांशहर से एक दिल दहला देने वाला और खौफनाक हत्याकांड सामने आया है. यहाँ महज 15 वर्ष की एक मासूम लड़की की बड़े ही बेरहमी और क्रूरता से हत्या कर दी गई. मृतका (10th class student brutally murdered) की पहचान राधिका के रूप में हुई है, जो कि 10वीं कक्षा की छात्रा थी. इस रोंगटे खड़े कर देने वाले अपराध की खबर जैसे ही आम लोगों तक पहुंची, पूरे इलाके में डर और सनसनी का माहौल फैल गया है.

 सबूत मिटाने के लिए अटैची में बंद किया शव 

पुलिस की प्राथमिक जांच और पूछताछ में जो खुलासा हुआ है, वह किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम खौफनाक नहीं है. शातिर आरोपी ने राधिका की हत्या करने के बाद कानूनी सबूतों को पूरी तरह मिटाने की खतरनाक साजिश रची. उसने मृतका के शव को पहले एक बड़े अटैची (सूटकेस) में जबरन बंद कर दिया. इसके बाद वह मोटरसाइकिल पर उस भारी सूटकेस को लादकर नवांशहर से काफी दूर गढ़शंकर के घने जंगली क्षेत्र में पहुंच गया. वहां उसने सूटकेस से लाश को बाहर निकाला और मृतका की पहचान पूरी तरह मिटाने के इरादे से उसे आग के हवाले कर दिया.

 जंगल से बरामद हुआ मासूम लड़की का कंकाल 

 पुलिस को गढ़शंकर के सुदूर जंगली क्षेत्र से एक इंसानी कंकाल बरामद हुआ. कंकाल मिलने के बाद पुलिस ने जब कड़ियों को जोड़ना शुरू किया, तो पता चला कि नवांशहर से 10वीं की छात्रा राधिका पिछले 4-5 दिनों से संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक लापता चल रही थी, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज थी. साइबर सेल और पुलिस की टीमों ने गतिविधियों, मोबाइल टावर लोकेशन और अन्य पुख्ता सुरागों के आधार पर जाल बिछाकर आरोपी को धरदबोचा. बताया (10th class student brutally murdered) जा रहा है कि आरोपी मृतका के पड़ोस में ही एक किराए के मकान में रहता था.

Comments are closed.