Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

दिल्ली में विपक्ष की महाबैठक; बीजेपी को घेरने की रणनीति पर मंथन, कई बड़े दल रहे नदारद

3

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद उत्पन्न राजनीतिक परिस्थितियों के बीच सोमवार को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में ‘INDIA’ गठबंधन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य बीजेपी से मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों को एकजुट करना और आगामी चुनावी चुनौतियों के (INDIA Alliance Meeting) लिए साझा रणनीति बनाना है। बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, अखिलेश यादव, उद्धव ठाकरे और तेजस्वी यादव जैसे 23 दलों के शीर्ष नेता शामिल हुए।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बैठक के दौरान मोदी सरकार पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि देश इस समय राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक स्तर पर गहरी चुनौतियों का सामना कर रहा है। खरगे ने आरोप लगाया कि गैर-बीजेपी शासित राज्यों के साथ भेदभाव किया जा रहा है, युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है और संवैधानिक संस्थाओं का राजनीतिक इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को ‘कुशासन’ के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना होगा।

इसे भी पढ़ें – भांगर बम विस्फोट मामले में NIA का बड़ा एक्शन; पूर्व TMC विधायक शौकत मोल्ला गिरफ्तार

INDIA Alliance Meeting – बैठक में शामिल होने से पहले समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने देश में ‘बंधु-राज’ (भाईचारे का शासन) की वकालत की। उन्होंने उत्तर प्रदेश की मौजूदा स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि लोकतंत्र और उसके मूल्यों की रक्षा करना आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वहीं, एनसीपी-एसपी नेता शरद पवार की अनुपस्थिति में उनकी बेटी सुप्रिया सुले ने बैठक में प्रतिनिधित्व किया।

 AAP और DMK की अनुपस्थिति

इस अहम बैठक से आम आदमी पार्टी (AAP) और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) की दूरी चर्चा का विषय बनी रही। शरद पवार ने DMK के न आने को चिंताजनक बताया। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि तमिलनाडु में कांग्रेस और DMK के बीच बढ़ती दूरियां और AAP का गठबंधन से सार्वजनिक दूरी बनाना ‘INDIA’ गठबंधन की एकता पर सवाल खड़े कर रहा है।

Comments are closed.