Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

नवागढ़ में प्रशासन का बड़ा एक्शन; श्मशान की जमीन पर बने आलीशान मकानों पर चला बुलडोजर

15

बेमेतरा : बेमेतरा जिले के नवागढ़ (ग्राम छीतापार) में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ अपनी अब तक की सबसे बड़ी और प्रभावी कार्रवाई को अंजाम दिया है। करोड़ों रुपये की बेशकीमती शासकीय भूमि, जो कि वर्षों से श्मशान घाट के रूप में दर्ज थी, उस पर किए गए अवैध कब्जों को बुलडोजर के जरिए हटा दिया गया। 6 से अधिक (bulldozer ran on luxurious houses) जेसीबी मशीनों और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में इस कार्रवाई को सुबह-सुबह शांतिपूर्ण ढंग से पूरा किया गया।

इसे भी पढ़ें – नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में सुकमा पुलिस का बड़ा एक्शन; शादी का झांसा देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

 bulldozer ran on luxurious houses – यह मामला साल 2018 से सुर्खियों में था। स्थानीय ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि छीतापार की श्मशान भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। जांच में स्पष्ट हुआ कि जिस भूमि को देवादास चतुर्वेदी द्वारा क्रय-विक्रय किया जा रहा था, वह वास्तव में शासकीय श्मशान घाट की जमीन थी। भूमि स्वामी अंजोर दास द्वारा इस जमीन को बेचे जाने के बाद से ही विवाद की स्थिति बनी हुई थी।

 कानूनी लड़ाई और अंततः प्रशासन की जीत

इस अतिक्रमण को हटाने के लिए लंबे समय तक कानूनी लड़ाई चली। अतिक्रमणकारियों ने कमिश्नरेट, कलेक्ट्रेट और एसडीएम कोर्ट सहित उच्च न्यायालय तक गुहार लगाई थी। बिलासपुर उच्च न्यायालय से मिले स्टे (Stay) की मियाद समाप्त होने के बाद, प्रशासन को श्मशान की भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराने का मार्ग प्रशस्त हुआ। राजस्व अमले ने तमाम कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

Comments are closed.