Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

दामाद ने अपनी ही सास से रचाई शादी; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

3

कानपुर देहात : उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने सामाजिक मर्यादाओं और पारिवारिक रिश्तों को झकझोर कर रख दिया है। अकबरपुर थाना क्षेत्र में एक दामाद अपनी सास पर इस कदर फिदा हुआ कि उसने अपनी पत्नी और परिवार की परवाह किए बिना अपनी सास के (son in law married his own mother in law) साथ कोर्ट मैरिज कर ली। इस शादी की जानकारी खुद दंपत्ति ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर दी।

इसे भी पढ़ें – प्रेमजाल, धर्मांतरण और ब्लैकमेलिंग; दवा कारोबारी के बेटे के निकाह मामले में बड़ी कार्रवाई

son in law married his own mother in law –  शादी के बाद 13 सेकेंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें दोनों अपनी शादी की पुष्टि करते और आशीर्वाद मांगते नजर आ रहे हैं। जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, दोनों के परिजनों और स्थानीय लोगों के होश उड़ गए। बताया जा रहा है कि युवक अपनी सास को घर से ले गया था, जिसके बाद परिवार को उनकी इस हरकत का पता चला। अब दोनों अपने घर से लापता हैं और पुलिस मामले की गंभीरता को देख रही है।

🗣️ सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा

इस घटना पर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। प्लेटफार्म ‘X’ पर लोग इसे रिश्तों को शर्मसार करने वाला बता रहे हैं। एक यूजर ने इसे ‘कलयुग’ का नाम दिया और कहा कि ऐसी घटना समाज के लिए कलंक है। वहीं अन्य यूजर्स का कहना है कि रिश्तों की मर्यादा पूरी तरह खत्म हो चुकी है और अब किसी भी रिश्ते पर भरोसा करना मुश्किल हो गया है।

Comments are closed.