Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

प्रेमजाल, धर्मांतरण और ब्लैकमेलिंग; दवा कारोबारी के बेटे के निकाह मामले में बड़ी कार्रवाई

11

शामली : उत्तर प्रदेश के शामली जिले से जबरन धर्मांतरण और निकाह कराने का एक गंभीर मामला सामने आया है। शहर के एक प्रतिष्ठित दवा कारोबारी देवराज मलिक ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को जिम ट्रेनर चांदनी कुरैशी ने सुनियोजित तरीके से अपने प्रेमजाल में फंसाया, ब्लैकमेल किया और बाद में दिल्ली ले जाकर (love conversion and blackmailing) उसका धर्म परिवर्तन करवाकर निकाह कर लिया। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी युवती और उसके पिता इस्लाम कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़ें – सहारनपुर में पेड़ से लटका मिला बजरंग दल नेता शिवम वर्मा का शव; हत्या की आशंका

love conversion and blackmailing – पीड़ित पिता, जो जिला केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं, का आरोप है कि उनका बेटा आयुष मलिक करीब पांच साल से चांदनी कुरैशी के संपर्क में था। परिजनों का दावा है कि युवती ने आयुष के साथ शारीरिक संबंध बनाकर उसकी वीडियो रिकॉर्ड की और उसी के आधार पर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। दबाव बनाकर उसे दिल्ली ले जाया गया, जहां एक मस्जिद में कथित रूप से उसका खतना कराकर और कलमा पढ़वाकर इस्लाम धर्म अपनाने पर मजबूर किया गया।

👮 पुलिस की कार्रवाई और जांच

देवराज मलिक की लिखित शिकायत के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया। शनिवार को चांदनी कुरैशी और उसके पिता इस्लाम कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, यह जांच का विषय है कि इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस मामले के हर एंगल, जिसमें जबरन धर्मांतरण और ब्लैकमेलिंग शामिल है, उसकी गहन पड़ताल कर रही है। इलाके में इस घटना को लेकर तनाव और चर्चा का माहौल है।

Comments are closed.