Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में गर्मी का कहर जारी; 11 जून से बारिश और राहत की उम्मीद

9

नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। दिनभर चलने वाली गर्म हवाओं ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। हालांकि, मौसम विभाग (IMD) ने राहत भरी खबर दी है। 11 जून से मौसम का मिजाज बदलने वाला है और कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जिससे (heat wave continues) तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

heat wave continues – आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में 11 और 12 जून के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश होने की उम्मीद है। वहीं, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी 11 से 14 जून के बीच गरज-चमक के साथ 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें – दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा; तेज हवाओं के कारण एयर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्त

पर्वतीय क्षेत्रों जैसे हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में 14 जून तक रुक-रुक कर बारिश होगी। मौसम विभाग ने 11 और 12 जून के लिए इन इलाकों में आंधी, बिजली गिरने और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की है। राजस्थान में भी 10 से 14 जून के बीच धूल भरी आंधी और बारिश का असर देखने को मिलेगा।

⛈️ मध्य और पूर्वी भारत में भी सक्रिय होगा मानसून

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में 14 जून तक बारिश का दौर जारी रहेगा। पूर्वी भारत में बिहार में 10 से 12 जून के बीच भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा, झारखंड और ओडिशा में तेज आंधी और पश्चिम बंगाल-सिक्किम में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Comments are closed.