Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

क्या इंडिया गठबंधन में कमजोर हुई ममता की पकड़? प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखीं ‘नरम’

7

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल में मिली हार और पार्टी में बढ़ती टूट के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी की सियासी धमक पर असर पड़ता दिख रहा है। सोमवार को दिल्ली में आयोजित ‘इंडिया’ गठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ममता बनर्जी का व्यवहार और उनकी खामोशी राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी रही। करीब साढ़े (Mamata’s grip weakened) सात मिनट की प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने केवल दो शब्द—’एट्रोसिटी’ और ‘वर्चुअली’—बोलकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

इसे भी पढ़ें – विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा; पिघला हुआ स्टील गिरने से 8 कर्मचारियों की मौत

बंगाल में विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद TMC के भीतर बिखराव साफ नजर आ रहा है। टीएमसी के 20 सांसदों ने लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखकर अलग गुट बनाने का दावा किया है। जब ममता खुद दिल्ली में गठबंधन की बैठक में व्यस्त थीं, तब उनकी संसदीय दल में यह दरार उनकी गिरती पकड़ का स्पष्ट संकेत देती है। कभी गठबंधन में ‘वोकल’ रहने वाली ममता इस बार बेहद संयमित और नरम दिखाई दीं।

⚠️ बंगाल में ‘जबरदस्ती’ हार का दावा

ममता ने बैठक के भीतर यह जरूर कहा कि बंगाल में तृणमूल को जबरदस्ती हराया गया है और उन्होंने चेतावनी दी कि “बंगाल में जो हुआ, वह अन्य राज्यों में भी दोहराया जाएगा।” गठबंधन की बैठक (Mamata’s grip weakened) समाप्त होते ही पत्रकारों के सवालों का जवाब दिए बिना वे सबसे पहले बाहर निकल गईं।

Comments are closed.