Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

अमेरिका-ईरान में बढ़ा सैन्य तनाव; हेलीकॉप्टर गिराए जाने के जवाब में अमेरिका ने शुरू किए हमले

2

वाशिंगटन/तेहरान : अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर सैन्य टकराव की स्थिति पैदा हो गई है। सोमवार को होर्मुज के पास एक अमेरिकी ‘अपाचे’ हेलीकॉप्टर के क्रैश होने के बाद, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर अमेरिका ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने इसे ईरान की (tension increased in Iran America) आक्रामकता का ‘उचित जवाब’ बताया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति के अनुसार, सोमवार को गश्त के दौरान उनका हेलीकॉप्टर ईरानी हमले का शिकार हुआ, जिसमें दो पायलट सवार थे। हालांकि, ड्रोन की मदद से दोनों पायलटों को सुरक्षित बचा लिया गया। ट्रंप ने स्पष्ट कर दिया था कि इस घटना का बदला लेना आवश्यक है, जिसके बाद ही अमेरिका ने ईरान के कई अलग-अलग ठिकानों पर हमले किए। वहीं, ईरान ने इन दावों को सिरे से खारिज करते हुए इसे अमेरिका का बहाना बताया है।

इसे भी पढ़ें – आरक्षण और महंगाई के खिलाफ उतरा PoK; जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) पर बैन के बाद भड़का गुस्सा

tension increased in Iran America – अमेरिकी हमलों में ईरान के एयर डिफेंस और रडार सिस्टम को मुख्य निशाना बनाया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, होर्मुज के पास केशम द्वीप, सिरिक और बंदर अब्बास के आसपास कई जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं। माना जा रहा है कि यह कार्रवाई लड़ाकू विमानों के जरिए की गई है।

 शांति वार्ता और सीजफायर पर संकट

दो महीने पहले हुए संघर्ष विराम (सीजफायर) के बाद यह सबसे बड़ा सैन्य टकराव है। राष्ट्रपति ट्रंप पहले कह चुके हैं कि अगले कुछ दिनों में स्थायी शांति समझौते की संभावना है, लेकिन ईरान का कहना है कि अमेरिका की हालिया कार्रवाइयां बातचीत के विपरीत हैं। इस तनावपूर्ण माहौल ने पश्चिम एशिया में स्थायी शांति की उम्मीदों को गहरा झटका दिया है।

Comments are closed.