Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

ममता बनर्जी की पार्टी में बढ़ती बगावत; सुष्मिता देव के इस्तीफे के बाद सियासी हलचल तेज

7

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) को एक और बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सुष्मिता देव (rebellion in Mamata Banerjee’s party) साल 2021 में कांग्रेस छोड़कर ममता बनर्जी की पार्टी में शामिल हुई थीं, जहां उन्हें कम समय में ही पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया और राज्यसभा भेजा गया था।

इसे भी पढ़ें – पीएम मोदी बने देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री; नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ा

rebellion in Mamata Banerjee’s party – सुष्मिता देव का इस्तीफा टीएमसी में मची आंतरिक उठापटक का ताजा उदाहरण है। उनसे पहले वरिष्ठ नेता सुखेंदु शेखर रॉय भी राज्यसभा से इस्तीफा दे चुके हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पार्टी पर ममता बनर्जी की पकड़ पहले जैसी मजबूत नहीं रही है। रिताब्रता बनर्जी के समर्थन में 61 विधायकों का सामने आना और अब सांसदों का पार्टी से अलग राह चुनना, ममता के लिए खतरे की घंटी है।

 भविष्य पर सस्पेंस

सुष्मिता देव का अचानक इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब टीएमसी के कई अन्य नेता भी असंतोष जता रहे हैं। कांग्रेस से टीएमसी और अब पार्टी से दूरी बनाना, सुष्मिता के अगले राजनीतिक कदम को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म कर चुका है। क्या वे वापस कांग्रेस में लौटेंगी या कोई अन्य विकल्प चुनेंगी, यह आने वाले समय में स्पष्ट होगा।

Comments are closed.