Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

हलवाई की बेटी ने जीता गोल्ड; रुपांशी ने अंडर-17 नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में लहराया परचम

10

हरियाणा : हरियाणा की मिट्टी से एक बार फिर प्रतिभा उभरकर सामने आई है। सिलाना गांव की बेटी रुपांशी (इशु) ने अंडर-17 नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप के 53 किलोग्राम भारवर्ग के फ्री-स्टाइल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। अपनी इस जीत से रुपांशी ने न केवल अपने (confectioner’s daughter won gold) गांव का, बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है।

रुपांशी ने बताया कि उनके गांव में जब अखाड़ा खुला था, तब वे महज 9 साल की उम्र में शौक-शौक में वहां पहुंच गई थीं। उस समय अखाड़े में अकेली लड़की होने के कारण लोगों को थोड़ा संकोच था, लेकिन उनके माता-पिता ने रुपांशी के सपनों पर भरोसा जताया और उन्हें हर कदम पर प्रोत्साहित किया।

इसे भी पढ़ें – दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पुलिस और गो-तस्करों में मुठभेड़; एक तस्कर को लगी गोली, साथी फरार

रुपांशी का परिवार बेहद साधारण पृष्ठभूमि से है। उनके पिता तिलक राज गांव में हलवाई का काम करते हैं और उनकी मां एक गृहिणी हैं। रुपांशी ने अपनी खेल प्रतिभा से यह साबित कर दिया है कि यदि हौसले बुलंद हों, तो आर्थिक परिस्थितियां सफलता की राह में कभी बाधा नहीं बनतीं। गांव लौटने पर रुपांशी का ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ जोरदार अभिनंदन किया गया।

 अगला लक्ष्य: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक

confectioner’s daughter won gold – अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच अमित कुमार को देते हुए रुपांशी ने कहा कि वे अब अपनी अगली चुनौती के लिए तैयार हैं। उनका लक्ष्य 14 जून को होने वाली एशियाई चैंपियनशिप के ट्रायल को पास करना है, ताकि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए पदक जीत सकें।

Comments are closed.