Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

जुपिटर हॉस्पिटल के बाहर बुजुर्ग से मारपीट; ओला ड्राइवर पर भड़के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, दिए सख्त निर्देश

12

ठाणे : ठाणे स्थित जुपिटर हॉस्पिटल के बाहर एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ हुई मारपीट की घटना ने पूरे महाराष्ट्र में आक्रोश फैला दिया है। एक ओला ड्राइवर द्वारा बुजुर्ग पर किए गए हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने व्यक्तिगत रूप से मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने पुलिस कमिश्नर को आरोपी के (assaulting an elderly person) खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने और हत्या के प्रयास (धारा 307) जैसी गंभीर धाराओं को जोड़ने पर विचार करने के निर्देश दिए हैं।

इसे भी पढ़ें – Mumbai Birth Certificate Row: फर्जीवाड़े पर सरकार सख्त; 19,734 जन्म प्रमाणपत्रों में किए गए बदलाव रद्द

 assaulting an elderly person – वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मंगलवार शाम करीब 6 बजे मामूली कहासुनी के बाद आरोपी ड्राइवर ने बुजुर्ग को सड़क पर गिराकर पीटा। यह मंजर देखकर आसपास के लोग स्तब्ध रह गए, जिनमें से किसी ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर न्याय की मांग तेज हो गई।

 राजनीतिक दलों ने आरोपी को ढूंढ निकाला

वीडियो के संज्ञान में आते ही शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के सुमित बोराडे और शिवसेना (शिंदे गुट) के नितेश पाटोले ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ आरोपी की तलाश शुरू की। कई घंटों की मशक्कत के बाद उन्होंने आरोपी ओला ड्राइवर को ढूंढ निकाला और उसे वर्तकनगर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस अब वायरल वीडियो को मुख्य आधार मानकर आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Comments are closed.