Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

West Bengal News : मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने किया विभागों का बंटवारा; जानें किसे मिला कौन सा मंत्रालय

4

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नई सरकार ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष शामिक भट्टाचार्य के (Shubendu Adhikari divided departments) साथ लंबी चर्चा के बाद कैबिनेट का स्वरूप तय किया है। सरकार में कुल 13 कैबिनेट मंत्रियों, 22 राज्य मंत्रियों और 3 स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्रियों को शामिल किया गया है।

 मुख्यमंत्री के पास प्रमुख विभाग

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अपनी प्रशासनिक पकड़ मजबूत रखते हुए गृह विभाग को स्वयं अपने पास रखा है। इसके अतिरिक्त विधि एवं न्याय, भूमि एवं भू-राजस्व, विद्युत विभाग, सूचना और (Shubendu Adhikari divided departments) सांस्कृतिक मामले, कार्मिक और प्रशासनिक सुधार जैसे महत्वपूर्ण विभाग भी मुख्यमंत्री के अधीन ही रहेंगे।

 वित्त और शिक्षा विभाग की कमान
    • वित्त मंत्री: भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वपन दासगुप्ता को वित्त मंत्रालय की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    • शिक्षा विभाग: दीपक बर्मन को स्कूल शिक्षा मंत्री, जबकि जगन्नाथ चटर्जी को उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास विभाग की कमान दी गई है।

       

 स्वास्थ्य, पर्यटन और अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियां
    • स्वास्थ्य मंत्री: पेशे से डॉक्टर शरदवत मुखर्जी को राज्य का नया स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है।

    • युवा और खेल: डॉ. इंद्रानील खान को युवा सेवा और खेल मंत्रालय का दायित्व मिला है।

    • वन एवं पर्यावरण: मनोज कुमार ओराव को वन एवं पर्यावरण विभाग सौंपा गया है।

    • पर्यटन: शंकर घोष को पर्यटन विभाग का जिम्मा दिया गया है।

    • कृषि: दुधकुमार मंडल को कृषि विभाग का मंत्री बनाया गया है।

    • श्रम एवं परिवहन: अर्जुन सिंह को श्रम एवं परिवहन मंत्रालय मिला है।

    • कृषि मार्केटिंग: क्रिकेटर से नेता बने अशोक डिंडा को कृषि मार्केटिंग और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

    • अजय कुमार पोद्दार: सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी और लोक निर्माण विभाग।

    • डॉ. कल्याण चक्रवर्ती: खाद्य प्रसंस्करण, बागवानी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और सूचना प्रौद्योगिकी।

    • मालती रावा रॉय (स्वतंत्र प्रभार): महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण विभाग।

       

 

Comments are closed.