Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

TMC में फूट! काकोली घोष दस्तीदार और शत्रुघ्न सिन्हा समेत 19 सांसदों ने उठाए बागी तेवर

2

पश्चिम बंगाल : ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) में एक बड़ा राजनीतिक भूचाल देखने को मिल रहा है। सूत्रों के अनुसार, पार्टी के 19 लोकसभा सांसदों ने बगावत कर दी है और उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष को हस्ताक्षरित पत्र सौंप दिया है। इस बगावत के बाद ममता बनर्जी के साथ केवल 9 लोकसभा सांसद ही बचे (West Bengal Political Crisis) बताए जा रहे हैं, जिससे पश्चिम बंगाल की राजनीति में हड़कंप मच गया है।

 कौन हैं बागी सांसदों के खेमे में?

बागी सांसदों का यह गुट काकोली घोष दस्तीदार के नेतृत्व में एनडीए को समर्थन देने की चर्चा कर रहा है। इस सूची में कई बड़े नाम शामिल हैं, जिनमें सयानी घोष, अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान का (West Bengal Political Crisis) नाम भी प्रमुखता से लिया जा रहा है। कुल 19 सांसदों के इस खेमे ने टीएमसी की संगठनात्मक एकता को बड़ी चुनौती दी है।

 19 बागी सांसदों की सूची

बागी हुए सांसदों में प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:

    • काकोली घोष दस्तिदार (बारासात), जगदीश चंद्र बसुनिया (कूचबिहार), खलीलुर रहमान (जंगीपुर), यूसुफ पठान (बहरामपुर), अबू ताहेर खान (मुर्शिदाबाद), पार्थ भौमिक (बैरकपुर), बापी हलदार (मथुरापुर), सायोनी घोष (जादवपुर), माला रॉय (कोलकाता दक्षिण), मिताली बाग (आरामबाग), दीपक अधिकारी/देव (घाटाल), कालीपद सोरेन (झाड़ग्राम), जून मालिया (मेदिनीपुर), अरूप चक्रवर्ती (बांकुरा), डॉ. शर्मिला सरकार (बर्धमान पूर्व), शत्रुघ्न सिन्हा (आसनसोल), असित कुमार माल (बोलपुर), शताब्दी रॉय (बीरभूम) और रचना बनर्जी (हुगली)।

 ममता के साथ बचे सांसदों की स्थिति

टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी के साथ अब केवल 9 सांसद ही शेष बचे हैं, जिनमें अभिषेक बनर्जी, महुआ मोइत्रा, कीर्ति आजाद, सौगत रॉय, कल्याण बनर्जी और शताब्दी रॉय जैसे नाम शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, ममता बनर्जी बचे हुए सांसदों के साथ लगातार बैठकें कर आगे की रणनीति तैयार कर रही हैं। इसी क्रम में उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से भी मुलाकात की है, जबकि अभिषेक बनर्जी ने राहुल गांधी से चर्चा की है।

Comments are closed.