Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

एनडीए बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना; चंद्रबाबू नायडू और अमित शाह ने की विकास की चर्चा

10

नई दिल्ली : केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में दिल्ली के भारत मंडपम में एनडीए की एक भव्य बैठक आयोजित की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में एनडीए के वरिष्ठ नेताओं ने उनके नेतृत्व की मुक्तकंठ से सराहना की। बैठक में देश के विकास, (Modi Govt 12 Years) जनकल्याण और 2047 तक ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य पर विस्तार से चर्चा की गई।

 चंद्रबाबू नायडू: ‘पीएम मोदी इस सदी का नेतृत्व कर रहे हैं’

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री जी, आप इस सदी का नेतृत्व कर रहे हैं। आपके नेतृत्व में इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर गरीब कल्याण तक, विकास के नए मानदंड स्थापित हुए हैं।” नायडू ने पश्चिम बंगाल के चुनावी परिणामों का उल्लेख करते हुए कहा कि पीएम मोदी का नेतृत्व देश के विकास का सही प्रतिनिधित्व करता है।

  अमित शाह: ‘आजादी के बाद के रिकॉर्ड को तोड़ा’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी के कार्यकाल की तुलना करते हुए कहा कि हमारे नेता ने 62 साल के रिकॉर्ड को तोड़ा है। उन्होंने कहा, “आज जनता का बार-बार आशीर्वाद मिलना यह दर्शाता है कि मोदी जी की यात्रा लोकतांत्रिक स्वीकृति की यात्रा है। उनके नेतृत्व में जातिवाद, वंशवाद और तुष्टिकरण की राजनीति समाप्त हुई है।”

 एचडी कुमारस्वामी: ‘जनता का अटूट विश्वास’

केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने प्रधानमंत्री की कार्यक्षमता को अतुलनीय बताया। उन्होंने कहा, “25 साल तक बिना किसी छुट्टी के प्रतिदिन 18 घंटे काम करना और पूरे देश को अपना परिवार मानना—इसकी जितनी सराहना की जाए कम है। देश का विकास केवल नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही संभव है।” एनडीए नेताओं ने (Modi Govt 12 Years) एक स्वर में 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को दोहराया।

Comments are closed.