Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

अक्षय कुमार की फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर खर्च हुए 1.5 करोड़; जानें क्यों खास है ये इवेंट?

9

मुंबई : बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार के लिए साल 2026 की शुरुआत काफी शानदार रही है। ‘भूत बंगला’ की सफलता के बाद अब सभी की निगाहें उनकी अगली बड़ी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ पर टिकी हैं। यह फिल्म 26 जून को (Welcome to the Jungle Trailer) सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है, और अब खबर है कि मेकर्स इसे किसी बड़े इवेंट से कम नहीं बनाने वाले हैं।

Welcome to the Jungle Trailer – रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘वेलकम टू द जंगल’ के मेकर्स ने ट्रेलर लॉन्च इवेंट को यादगार बनाने के लिए 1.50 करोड़ रुपये से अधिक का बजट रखा है। इसे बेहद ‘ग्रैंड’ बनाने के लिए मेकर्स ने YRF स्टूडियो को पूरी तरह बुक कर लिया है। स्टूडियो के भीतर एक विशाल ‘जंगल’ का सेट तैयार किया गया है, जिसमें असली झरनों जैसी थीम दिखाई देगी, ताकि यह फिल्म की कहानी से पूरी तरह मेल खाए। अक्षय कुमार और निर्माता फिरोज नाडियाडवाला इस प्रमोशनल एक्टिविटी में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते।

🎭 कौन-कौन आएगा नजर?

फिल्म में सितारों की लंबी फेहरिस्त है। अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकी श्रॉफ और उर्वशी रौतेला मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके साथ ही कॉमेडी का तड़का लगाने के लिए कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, श्रेयस तलपड़े और तुषार कपूर जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है।

Comments are closed.