Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

पंजाब कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की जमानत याचिका पर आज फैसला; मनी लॉन्ड्रिंग मामले में टिकी हैं निगाहें

8

लुधियाना/चंडीगढ़ : पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की जमानत याचिका पर आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा गिरफ्तार किए गए संजीव अरोड़ा की याचिका पर गुरुग्राम की विशेष अदालत में सुनवाई पूरी हो चुकी है। अब देखना यह है कि अदालत उन्हें जमानत देती है या उनकी (Sanjeev Arora Bail Plea) न्यायिक हिरासत को बरकरार रखा जाता है।

Sanjeev Arora Bail Plea – इससे पहले हुई सुनवाई में ईडी और संजीव अरोड़ा के वकीलों ने अपनी-अपनी दलीलें अदालत के समक्ष रखी थीं। पक्षों को विस्तार से सुनने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। आज का दिन इस मामले की दिशा तय करने के लिए निर्णायक माना जा रहा है। संजीव अरोड़ा फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं और इस फैसले का असर प्रदेश की राजनीति पर भी पड़ सकता है।

 राजनीतिक और कानूनी हलकों में चर्चा

संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद से ही यह मामला राज्य में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। कानूनी जानकारों का मानना है कि अदालत का आज का निर्णय संजीव अरोड़ा के साथ-साथ राज्य सरकार के लिए भी महत्वपूर्ण है। फैसले के आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आगे की कानूनी लड़ाई किस करवट बैठती है।

Comments are closed.