Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

लुधियाना के गोपाल मंदिर में चोरी; भगवान के सामने शीश नवाया और गोलक तोड़कर उड़ाया चढ़ावा

9

लुधियाना : महानगर के प्रेम नगर स्थित प्रसिद्ध गोपाल मंदिर में चोरी की एक बेहद दुस्साहसी घटना सामने आई है। एक शातिर चोर ने दिन-दहाड़े मंदिर में प्रवेश किया, पहले बड़ी श्रद्धा से मूर्ति के आगे (theft in Gopal temple) शीश नवाया और फिर मौका पाकर दानपात्र (गोलक) का ताला तोड़कर चढ़ावे की सारी नकदी लेकर फरार हो गया।

पुजारी विक्की जब दोपहर का भोजन करने के लिए पास ही स्थित अपने घर गए, तब चोर ने मंदिर को सूना पाकर अपना निशाना बनाया। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि आरोपी युवक पहले गर्भगृह के पास जाता है, हाथ जोड़कर भगवान को नमन करता है और फिर पूरी सफाई से गोलक का लॉक तोड़ देता है।

theft in Gopal temple – पुजारी जब वापस लौटे तो गोलक का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत मंदिर कमेटी और स्थानीय लोगों को इसकी सूचना दी। थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस ने मामले की लिखित शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मंदिर और आसपास के रास्तों के सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है और फुटेज के आधार पर आरोपी की शिनाख्त की जा रही है।

Comments are closed.