Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

Rahul Gandhi on RSS: ‘सिर कटवा लेंगे पर RSS के सामने नहीं झुकेंगे’, राहुल गांधी ने दिया बड़ा बयान

8

नई दिल्ली : इंडिया गठबंधन की हालिया बैठक में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने विपक्षी दलों को एकजुट होकर ‘विरोध की राजनीति’ अपनाने का आह्वान किया है। राहुल गांधी ने स्पष्ट किया कि (Rahul Gandhi on RSS) कांग्रेस पार्टी का लक्ष्य सभी को प्रेम और स्नेह के साथ जोड़ना है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों को अब एक नई सोच के साथ आगे बढ़ना होगा, क्योंकि मौजूदा सरकारी तंत्र (संस्थानों) पर सत्ता पक्ष का नियंत्रण है।

Rahul Gandhi on RSS – राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक ‘रेजिस्टेंस मूवमेंट’ है जो भारत के संविधान और समानता के विचार को बचाने के लिए खड़ी है। उन्होंने तीखे लहजे में कहा, “बीजेपी या आरएसएस के सामने झुकने से बेहतर है कि हम मर जाएं। अगर उन्हें हमारी पार्टी को खत्म करना है, तो उन्हें हमारे सिर काटने पड़ेंगे, हम झुकेंगे नहीं।” उन्होंने आरएसएस के विजन को देश के लिए खतरा बताया।

इसे भी पढ़ें – दिल्ली में अमित शाह के साथ बीजेपी का बड़ा मंथन; विधानसभा चुनावों के लिए चुनावी रोडमैप तैयार

राहुल गांधी ने दावा किया कि विपक्षी दलों को यह भ्रम है कि पुराने राजनीतिक टूल्स अभी भी काम करेंगे। उन्होंने कहा, “BJP अब चुनाव आयोग, लीगल सिस्टम, इंटेलिजेंस और ब्यूरोक्रेसी को कंट्रोल करती है। ममता बनर्जी से लेकर तेजस्वी यादव तक, विपक्ष के कई नेता इस बात से वाकिफ हैं कि चुनाव में हेरफेर किया गया है। हमें यह स्वीकार करना होगा कि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष नहीं रह गई है।”

 ‘विरोध के मोड में जाना ही समाधान’

अपनी रणनीति पर बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब हमें ‘रेजिस्टेंस’ (विरोध) मोड में जाना होगा। उन्होंने कहा, “NEET, CBSE और भारत जोड़ो यात्रा जैसे विषय हमारे प्रतिरोध के माध्यम हैं। हमें संगठन से ऊपर उठकर एक भावना के रूप में विरोध करना होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि अगर विपक्ष एक साथ खड़ा रहे और लगातार विरोध करे, तो BJP को हराना बेहद आसान है।”

Comments are closed.