Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

ममता बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें; भड़काऊ बयान के मामले में कोलकाता में दर्ज हुई FIR

3

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पराजय के बाद से पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चौतरफा घिरती नजर आ रही हैं। पार्टी के भीतर बगावत के बीच, अब उन पर भड़काऊ बयान देने के आरोप में कानूनी शिकंजा (FIR On Mamata Banerjee) कसता जा रहा है। हाल ही में कोलकाता के हेयर स्ट्रीट पुलिस थाने में उनके खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज की गई है।

 क्या है विवादित बयान का मामला?

ममता बनर्जी पर आरोप है कि उन्होंने 2 जून को कोलकाता की एक सभा में बांग्लादेश की एक घटना को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। इसके अलावा, चुनाव प्रचार के दौरान धर्मतला के मंच से दिए गए उनके एक बयान को लेकर भी काफी हंगामा मचा था, जिसमें उन्होंने कथित रूप से समुदायों के बीच तनाव पैदा करने वाली बात कही थी। विपक्षी दलों ने उनके इन बयानों को मुख्यमंत्री पद की गरिमा के खिलाफ बताया है।

इसे भी पढ़ें – दिल्ली में अमित शाह के साथ बीजेपी का बड़ा मंथन; विधानसभा चुनावों के लिए चुनावी रोडमैप तैयार

 ममता बनर्जी पर दर्ज धाराओं का ब्यौरा

 

पुलिस ने ममता बनर्जी के खिलाफ बीएनएस (BNS) की तीन महत्वपूर्ण धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है:

    • BNS 196 (1): दो समुदायों के बीच दुश्मनी पैदा करना (गैर-जमानती)।

    • BNS 351 (2): धमकी देना या भड़काना (जमानती)।

    • BNS 352: शांति भंग करने के लिए उकसाना (जमानती)।

       

FIR On Mamata Banerjee – ममता बनर्जी के लिए चुनौतियां केवल कानूनी ही नहीं, बल्कि राजनीतिक भी हैं। पार्टी के कई विधायक और सांसद बगावत के मूड में हैं और अलग गुट बनाने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, अभिषेक बनर्जी भी जांच एजेंसियों के घेरे में हैं। विधायकों के कथित फर्जी सिग्नेचर मामले में सीआईडी उनसे लंबी पूछताछ कर चुकी है।

Comments are closed.