Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलने से क्रूड ऑयल के दाम में गिरावट; क्या भारत में सस्ते होंगे पेट्रोल-डीजल?

9

नई दिल्ली : अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच शांति की उम्मीदें जगी हैं। खबरों के अनुसार, ईरान शांति प्रस्ताव पर सहमत हो गया है, जिससे वैश्विक ऊर्जा बाजार की लाइफलाइन मानी जाने वाली ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ के जल्द खुलने की उम्मीद है। इस खबर के आते ही क्रूड ऑयल और ब्रेंट क्रूड के दामों में 3 फीसदी से (Global Oil Market Impact)  ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है।

Global Oil Market Impact – अमेरिका ऊर्जा सूचना प्रशासन (EIA) के मुताबिक, वैश्विक पेट्रोलियम खपत का लगभग 20% हिस्सा और दुनिया के 20% LNG व्यापार की आवाजाही इसी संकरे समुद्री रास्ते से होती है। फारस की खाड़ी को अरब सागर से जोड़ने वाला यह मार्ग दुनिया के हर पांच में से एक बैरल तेल का रास्ता है। इसमें किसी भी तरह की बाधा पूरी दुनिया की तेल अर्थव्यवस्था को हिलाने की क्षमता रखती है।

 भारत के लिए क्यों महत्वपूर्ण है होर्मुज का सामान्य होना?

भारत अपनी जरूरत का 85-88% कच्चा तेल आयात करता है, जिसमें से 35-40% हिस्सा होर्मुज स्ट्रेट से गुजरता है। इस मार्ग के बंद होने का सीधा असर भारत में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी सिलेंडरों की बढ़ती कीमतों के रूप में दिखा था। होर्मुज के सुचारू रूप से खुलने से न केवल आयात बिल में राहत मिलेगी, बल्कि सरकार पर भी महंगाई का दबाव कम होगा और चालू खाता घाटा (CAD) को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।

Comments are closed.