बड़वानी : मध्य प्रदेश के बड़वानी में आवारा कुत्तों का कहर एक परिवार की खुशियां छीन ले गया। शुक्रवार शाम राजघाट रोड स्थित ईंट भट्टों के पास 5-6 आवारा कुत्तों के झुंड ने 35 वर्षीय महिला लीला बाई बकावले पर जानलेवा हमला कर दिया। महिला को संभलने का मौका तक नहीं मिला और कुत्तों ने उन्हें जमीन पर गिराकर शरीर के विभिन्न (horrible attack of stray dogs) हिस्सों पर बुरी तरह नोच डाला। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
लकड़ियां बीनने गई थी महिला
मृतका लीला बाई पाटी नाका टीन शेड की निवासी थीं। परिजनों के मुताबिक, वे हर रोज की तरह शुक्रवार शाम करीब 5 बजे राजघाट रोड के पास सूखी लकड़ियां बीनने गई थीं। प्रत्यक्षदर्शी गोलू गोले ने बताया कि महिला की चीखने की आवाज सुनकर जब वे मौके पर पहुंचे, तो देखा कि कुत्ते उन्हें बुरी तरह नोंच रहे थे। पत्थर मारकर कुत्तों को भगाया गया, लेकिन तब तक महिला की जान जा चुकी थी।
इसे भी पढ़ें – कराहल में पटवारी ने अपनी ID का किया गलत इस्तेमाल; आदिवासी किसानों की जमीन का रिकॉर्ड बदला
horrible attack of stray dogs – इस हृदयविदारक घटना के बाद स्थानीय नागरिकों में नगर पालिका के प्रति भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि शहर के बस स्टैंड, अस्पताल और रिहायशी इलाकों में आवारा कुत्तों का जमावड़ा रहता है। कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाए। विधायक प्रतिनिधि विष्णु बनडे ने आरोप लगाया कि नसबंदी और टीकाकरण जैसी योजनाएं महज कागजों पर सिमटी हुई हैं।
Comments are closed.