Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

जमीन विवाद और मारपीट मामले में गरमाई राजनीति; सांसद बंटी साहू का कमलनाथ-नकुलनाथ पर बड़ा पलटवार

3

छिंदवाड़ा : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक जमीन विवाद ने अब बड़ा राजनीतिक रूप ले लिया है। चारगांव प्रहलाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और जमीन पर कब्जे के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस का आरोप है कि सत्ता संरक्षित भू-माफिया जिले में लगातार सक्रिय हैं, जबकि सांसद बंटी विवेक साहू ने (Land Dispute And Assault) इन आरोपों को कांग्रेस की हताशा और उनके खिलाफ रची गई साजिश करार दिया है।

 कांग्रेस का आरोप: भू-माफियाओं को मिल रहा संरक्षण

छिंदवाड़ा जिला कांग्रेस ने कोतवाली थाने में ज्ञापन सौंपते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस का दावा है कि पिछले दो वर्षों में भू-माफियाओं का आतंक बढ़ा है और विशेषकर अनुसूचित जाति (SC) और आदिवासी परिवारों की जमीनों को बलपूर्वक कब्जाया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि वे पीड़ितों के न्याय के लिए किसी भी हद तक संघर्ष करेंगे।

 सांसद बंटी विवेक साहू का पलटवार

सांसद बंटी विवेक साहू ने पलटवार करते हुए कहा कि कमलनाथ और नकुलनाथ अपनी राजनीतिक असफलताओं से घबराकर उनके खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं। सांसद ने कहा:

    • साजिश का दावा: उन्होंने बताया कि विवाद के बाद अस्पताल जाकर घायलों का हाल जानने के बाद उन्हें पता चला कि सोशल मीडिया के जरिए उनका नाम लेकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की गई है।

    • कानूनी कार्रवाई: सांसद ने कृष्णा सल्लाम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने दोषियों की गिरफ्तारी भी की है।

 Land Dispute And Assault – सांसद ने कहा कि वे लगातार सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर जनता की समस्याओं का निराकरण कर रहे हैं, जो कमलनाथ और नकुलनाथ को पच नहीं रहा है। उन्होंने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अब वे किसी भी प्रकार की झूठी साजिश को बर्दाश्त नहीं करेंगे और बदनाम करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का सहारा लेंगे।

Comments are closed.