Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

Maharashtra Politics: शरद पवार को रामदास आठवले का बड़ा ऑफर; कांग्रेस के बजाय NDA में आने की दी सलाह

3

मुंबई : महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों विलय और गठबंधन को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। कांग्रेस और NCP (शरदचंद्र पवार) के बीच संभावित विलय की खबरों के बीच केंद्रीय मंत्री और (Ramdas Athawale’s big offer to Sharad Pawar) रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (RPI) के प्रमुख रामदास आठवले ने एक बड़ा सियासी दांव खेला है। आठवले ने शरद पवार को कांग्रेस से हाथ मिलाने के बजाय बीजेपी नेतृत्व वाले NDA गठबंधन में शामिल होने की सलाह दी है।

इसे भी पढ़ें – 250 करोड़ का मृणालताई गोरे फ्लाईओवर विवादों में; उद्घाटन के बाद ही सतह पर दिखे दरार और निशान

रामदास आठवले ने अपने बयान में स्पष्ट किया कि वे पहले स्वयं शरद पवार को कांग्रेस में विलय करने की सलाह दे चुके थे, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में ‘ग्रैंड ओल्ड पार्टी’ (कांग्रेस) के पास वह पुरानी ताकत नहीं रही। उन्होंने कहा, “शरद पवार को कांग्रेस के साथ जाने के बजाय NDA का हिस्सा बनना चाहिए। यदि उन्हें बीजेपी से कोई वैचारिक दिक्कत है, तो वे अपनी पार्टी का RPI में भी विलय कर सकते हैं।”

इसे भी पढ़ें – उद्धव ठाकरे ने बुलाई सांसदों की आपात बैठक; क्या शिवसेना (UBT) में टूट की है तैयारी?

Ramdas Athawale’s big offer to Sharad Pawar – आठवले का यह बयान शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत के उस सुझाव के बाद आया है, जिसमें राउत ने TMC और NCP (SP) जैसी पार्टियों से कांग्रेस में वापस लौटने की अपील की थी। राउत का मानना था कि बीजेपी को हराने के लिए सभी पुरानी शाखाओं को ‘ग्रैंड ओल्ड पार्टी’ के साथ मिलकर एक मजबूत विकल्प बनाना चाहिए। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में TMC की करारी हार के बाद से ही विपक्षी गठबंधन को एकजुट करने की यह कवायद तेज हो गई है।

Comments are closed.