Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

2027 में सपा-बसपा-कांग्रेस साथ भी आ जाएं तो नहीं रोक पाएंगे भाजपा की जीत – केशव प्रसाद मौर्य

3

मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने मुरादाबाद दौरे के दौरान विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि चाहे समाजवादी पार्टी (SP), बहुजन समाज पार्टी (BSP) और कांग्रेस साथ मिलकर चुनाव लड़ें या अलग-अलग, 2027 के विधानसभा चुनाव (SP BSP and Congress come together) में भाजपा की जीत और सरकार बनना तय है।

 SP BSP and Congress come together – डिप्टी सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि अब भारत आतंकवाद के आगे झुकने वाला देश नहीं है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के जरिए दुश्मनों को करारा जवाब दिया है। साथ ही, उन्होंने राम मंदिर निर्माण और अनुच्छेद 370 को सरकार की वैचारिक जीत का प्रतीक बताया।

 TMC के बिखराव पर कटाक्ष

पश्चिम बंगाल की राजनीति में हो रहे बदलावों पर चर्चा करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जिन राजनीतिक दलों के पास मजबूत नेतृत्व और स्पष्ट विजन (Vision) नहीं होता, उनका बिखरना निश्चित है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बंगाल की जनता ने टीएमसी को नकार कर प्रधानमंत्री मोदी के विजन को चुन लिया है।

Comments are closed.