Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

कुक केशव नेगी की गिरफ्तारी पर उठे सवाल; जंतर-मंतर पर उत्तराखंड लोक मंच का विरोध प्रदर्शन

7

दिल्ली : मालवीय नगर के ‘फ्लोरिश स्टे होटल’ में हुई भीषण अग्निकांड के मामले में गिरफ्तार कुक केशव सिंह नेगी की गिरफ्तारी को लेकर विरोध की लहर तेज हो गई है। उत्तराखंड लोक मंच और कई सामाजिक संगठनों ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर दिल्ली पुलिस की जांच को पक्षपाती करार दिया है। प्रदर्शनकारियों का (questions raised on arrest of cook) स्पष्ट आरोप है कि 65 वर्षीय केशव नेगी को महज एक ‘बलि का बकरा’ बनाकर असली दोषियों को बचाया जा रहा है।

questions raised on arrest of cook – 3 जून को हुई इस दर्दनाक घटना में 23 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें विदेशी नागरिक भी शामिल थे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अग्निकांड का मुख्य कारण फायर सेफ्टी में भारी चूक और नियमों का उल्लंघन है, जिसकी सीधी जिम्मेदारी होटल मैनेजमेंट की है। एक छोटे स्तर के कर्मचारी को इतने गंभीर आपराधिक आरोपों में फंसाना न्यायसंगत नहीं है।

इसे भी पढ़ें – त्रिलोकपुरी में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दरिंदगी; ईंट से हमला कर किया दुष्कर्म, CCTV में कैद घटना

पुलिस ने केशव पर पांच गंभीर आपराधिक आरोप लगाए हैं, जिनमें आग लगने पर दरवाजा बंद करके भागने का आरोप शामिल है। उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भी भेजा गया है। हालांकि, नागरिक समाज और कार्यकर्ता इस कदम की कड़ी आलोचना कर रहे हैं। उनका तर्क है कि सुरक्षा मानकों का पालन करना होटल प्रशासन का दायित्व है, जिसे अनदेखा किया गया है।

 आंदोलन तेज करने की चेतावनी

उत्तराखंड होटल एसोसिएशन और अन्य समर्थकों ने चेतावनी दी है कि यदि दिल्ली पुलिस ने मामले की निष्पक्ष जांच नहीं की और केशव नेगी को रिहा नहीं किया, तो दिल्ली में एक बड़ी रैली निकाली जाएगी। समर्थक इस मामले में जवाबदेही तय करने और गरीब कर्मचारी को न्याय दिलाने की मांग पर अड़े हुए हैं।

 

 

Comments are closed.