Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

Oliver Tree Death: ब्राजील में भीषण हेलीकॉप्टर टक्कर; सिंगर ओलिवर ट्री समेत 6 लोगों की दर्दनाक मौत

2

 ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में रविवार सुबह हुई एक भीषण विमान दुर्घटना ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया है। पश्चिमी क्षेत्र में दो हेलीकॉप्टरों के बीच हुई जोरदार टक्कर में मशहूर गायक ओलिवर ट्री समेत सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद एक हेलीकॉप्टर पास के एक कार शोरूम पर जा गिरा, जिससे (horrific helicopter collision in Brazil) वहां खड़ी करीब 20 इलेक्ट्रिक गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं।

अधिकारियों के अनुसार, यह घटना सुबह लगभग 8:59 बजे हुई। दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टरों में एक ‘एयरबस H125’ और दूसरा ‘बेल 206B जेट रेंजर’ था। पहले हेलीकॉप्टर में ओलिवर ट्री के साथ चार अन्य लोग (लुकास विग्नाले, गैस्पर प्रिम, लुकास ब्रिटो चावेस और पायलट एलेक्जेंडर सूजा) सवार थे, जबकि दूसरे हेलीकॉप्टर को पायलट चार्ल्स मार्सिलैक अकेले उड़ा रहे थे।

इसे भी पढ़ें – ईरान के दिवंगत नेता अली खामेनेई का अंतिम संस्कार 4 जुलाई से; मशहद में दी जाएगी अंतिम विदाई

horrific helicopter collision in Brazil – केवल 32 साल के ओलिवर ट्री म्यूजिक इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम थे। 2010 में महज 17 साल की उम्र में उन्होंने संगीत की दुनिया में कदम रखा था। 2020 में उनके पहले स्टूडियो एल्बम ‘Ugly Is Beautiful’ को ‘गोल्ड’ सर्टिफिकेशन मिला, जबकि उनका गाना ‘Life Goes On’ ‘प्लैटिनम’ सर्टिफाइड हुआ। अपनी मृत्यु से पहले वे पुर्तगाल, अमेरिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया में कई अंतरराष्ट्रीय शो की तैयारी कर रहे थे।

💔 संगीत जगत में शोक की लहर

सिंगर ट्री के अचानक निधन से उनके प्रशंसक और म्यूजिक इंडस्ट्री गहरे सदमे में है। वे अपने अगले बड़े वर्ल्ड टूर की शुरुआत 1 जुलाई को लिस्बन से करने वाले थे। इतनी कम उम्र में उनकी यह असमय मृत्यु कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। फिलहाल, ब्राजील के अधिकारी इस पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच कर रहे हैं ताकि भविष्य में इस तरह की हवाई दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

Comments are closed.