Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

गोविंदपुर में विवाहिता के साथ जबरदस्ती की कोशिश; आरोपी की भीड़ ने की जमकर पिटाई

3

धनबाद : जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में एक 21 वर्षीय विवाहिता के साथ जबरदस्ती करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसे बहला-फुसलाकर एक फ्लैट में ले जाया गया और वहां उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की गई। घटना के बाद जब युवती जान बचाकर बाहर निकली (Forced attempt on married woman) और मदद की गुहार लगाई, तो स्थानीय लोगों ने आरोपी युवक को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी।

 क्या है पूरा मामला?

पूछताछ में युवती ने बताया कि वह धनबाद से बाहर से आई थी और उसे वापस घर जाना था, लेकिन उसकी ट्रेन छूट गई। इसी दौरान बरमसिया निवासी राजू कुमार साव नामक युवक से उसकी मुलाकात हुई। आरोपी ने उसे घर पहुंचाने या मदद करने का झांसा दिया और उसे एक फ्लैट में ले गया। वहां युवती के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया गया।

Forced attempt on married woman

घटना की सूचना मिलते ही गोविंदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ के चंगुल से युवक को छुड़ाकर अपनी हिरासत में लिया। डीएसपी कुमार विनोद ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया है और युवती के बयानों व साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Comments are closed.