Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

यूपी चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में हलचल; ओवैसी की शर्त पर कांग्रेस और सपा के अलग सुर

10

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजनीतिक बिसात बिछनी शुरू हो गई है। हाल ही में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी द्वारा बीजेपी को रोकने के लिए INDIA गठबंधन के साथ आने की इच्छा जाहिर करने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं। हालांकि, इस प्रस्ताव पर कांग्रेस और (stir in India alliance) समाजवादी पार्टी के रुख में स्पष्ट अंतर दिखाई दे रहा है।

 गठबंधन पर अलग-अलग राय

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सांप्रदायिकता के मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया कि इस पर कोई समझौता नहीं हो सकता। उन्होंने जोर दिया कि बीजेपी को हराने की लड़ाई केवल राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी के बीच है, और जो बीजेपी को हराना चाहते हैं, उन्हें राहुल गांधी का समर्थन करना चाहिए। इसके विपरीत, समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने अधिक उदार रुख अपनाते हुए कहा कि जो भी ताकत बीजेपी को कमजोर करने में मदद करे, उसका स्वागत है।

 INDIA गठबंधन का मंथन 

हालिया राज्यों (दिल्ली, बिहार, बंगाल) के चुनावों में मिली चुनौतियों के बाद INDIA गठबंधन अपनी रणनीति को धार देने में जुटा है। दिल्ली में हुई बैठक में राहुल गांधी ने सभी सहयोगी दलों से एकजुटता की अपील की। उन्होंने TMC, RJD और सपा जैसे प्रमुख दलों को आगाह किया कि पुरानी चुनावी रणनीतियां अब कारगर नहीं हैं और (stir in India alliance) विपक्ष को नए तरीके से प्रचार करने की आवश्यकता है।

Comments are closed.