Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

Noida Airport Historic Flight: जेवर एयरपोर्ट से पहली उड़ान; जमीन देने वाले किसानों ने भरी लखनऊ के लिए उड़ान

8

नोएडा/लखनऊ: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सोमवार को लखनऊ के लिए रवाना हुई पहली उड़ान ने इतिहास रच दिया। यह उड़ान किसी साधारण यात्री विमान की तरह नहीं, बल्कि एक भावनात्मक उपलब्धि की तरह थी, क्योंकि इसमें यात्री के रूप में वे किसान सवार थे, जिन्होंने इस विश्वस्तरीय परियोजना के निर्माण के लिए (Noida Airport Historic Flight) अपनी जमीन दी थी। लखनऊ पहुँचने पर इन किसानों के चेहरे पर गर्व और खुशी स्पष्ट देखी जा सकती थी।

 किसानों के लिए गौरव का पल

जेवर की रहने वाली पूनम और किसान धर्मवीर शर्मा जैसे अनेक लोगों ने इस पल को अपने जीवन का सबसे सुखद अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह के प्रयासों से किसानों का सम्मान बढ़ा है। किसान धर्मवीर ने भावुक होते हुए कहा, “हवाई चप्पल पहनने वाले किसानों को हवाई जहाज में बैठाकर सरकार ने यह साबित कर दिया है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना ही उनकी प्राथमिकता है।”

 भेदभाव रहित विकास और जनभागीदारी

हाजी जफर और इकबाल कल्लू जैसे किसानों ने साझा किया कि भूमि अधिग्रहण के समय सरकार ने पूरी पारदर्शिता बरती थी। हाजी जफर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के योजनाओं का लाभ सभी को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने न केवल उचित मुआवजा दिया, बल्कि किसानों को इस विकास यात्रा का सहभागी भी बनाया है।

 सपनों को मिली उड़ान

उड़ान में शामिल सुमन और मीनू जैसी महिला किसानों ने बताया कि हवाई जहाज में सफर करना उनका वर्षों पुराना सपना था। मीनू ने कहा, “एयरपोर्ट बनने के बाद पहली बार अपनी जमीन को आसमान से देखने का अनुभव शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।” वहीं, बुजुर्ग किसान जयवीर ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में (Noida Airport Historic Flight) कई सरकारें देखी हैं, लेकिन विकास का ऐसा दौर पहले कभी नहीं देखा।

Comments are closed.