Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

नशे के खिलाफ भगवंत मान सरकार की मुहिम; केजरीवाल का बीजेपी पर बड़ा आरोप, कहा- ‘पंजाब में ड्रग्स सप्लाई के पीछे बीजेपी’

3

चंडीगढ़ : पंजाब में भगवंत मान सरकार द्वारा नशे के खिलाफ छेड़ी गई विशेष मुहिम के बाद राज्य की राजनीति पूरी तरह गरमा गई है। नशा तस्करी के मामलों में गिरफ्तारियों के बाद आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने भारतीय जनता पार्टी पर कड़े प्रहार किए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि पंजाब में अब बीजेपी के (campaign against drugs) पदाधिकारी खुद नशा बेचते हुए पकड़े जा रहे हैं।

 गुजरात के रास्ते आ रहा ड्रग्स – केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा कि पंजाब में आज 70 फीसद ड्रग्स गुजरात के रास्ते पहुंच रही है। उन्होंने पुरानी सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले सरकारी संरक्षण और सरकारी गाड़ियों का उपयोग करके घर-घर ‘चिट्टा’ पहुंचाया जाता था। उन्होंने अकाली दल, कांग्रेस और बीजेपी पर पंजाब के युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने का सीधा आरोप लगाया और कहा कि भगवंत मान की सरकार ही युवाओं को इस दलदल से निकाल सकती है।

 नशे का नेटवर्क तहस-नहस करने का दावा

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने कहा कि भगवंत मान सरकार ने नशे के नेटवर्क को इतना ध्वस्त कर दिया है कि अब ड्रग माफिया खुद सप्लाई के लिए मैदान में उतरने (campaign against drugs) को मजबूर हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि ऐसे कारोबारियों से पंजाब को पूरी तरह मुक्त किया जाए ताकि आने वाली पीढ़ियां सुरक्षित रह सकें।

Comments are closed.