Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

मॉनसून में ऑयली स्किन का रखें खास ख्याल; पिंपल्स और चिपचिपाहट से बचने के आसान उपाय

2

नई दिल्ली : मॉनसून का सुहावना मौसम अपने साथ स्किन से जुड़ी कई चुनौतियां भी लाता है। विशेष रूप से उन लोगों के लिए जिनकी स्किन ऑयली है, यह मौसम दोगुना नुकसानदेह साबित हो सकता है। मैक्स हॉस्पिटल की (special care of oily skin) सीनियर कंसल्टेंट डॉ. दिपाली भारद्वाज के अनुसार, बारिश के दौरान बढ़ती नमी (Humidity) के कारण स्किन में सीबम का प्रोडक्शन काफी बढ़ जाता है, जिससे पोर्स बंद होने और पिंपल्स (Acne) की समस्या आम हो जाती है।

 स्किन ऑयली क्यों हो जाती है?

स्किन में एक्स्ट्रा ऑयल बनने के पीछे सेबेशियस ग्लैंड्स की भूमिका अहम होती है। जब इन ग्लैंड्स की कार्यक्षमता बिगड़ती है, तो शरीर जरूरत से ज्यादा सीबम बनाने लगता है। यह ऑयल हवा में मौजूद धूल-मिट्टी (special care of oily skin) और प्रदूषण के साथ मिलकर त्वचा के रोमछिद्रों (Pores) को बंद कर देता है, जिससे कील-मुंहासे और अंततः डार्क स्पॉट्स की समस्या जन्म लेती है।

 मॉनसून में ऑयली स्किन को खतरा क्यों?

 

    • सेबेशियस ग्लैंड्स की सक्रियता: गर्म और नम मौसम में ये ग्रंथियां अधिक सक्रिय हो जाती हैं, जिससे एक्स्ट्रा ऑयल का निर्माण होता है।

    • पसीना और गंदगी का मेल: पसीना और एक्स्ट्रा ऑयल मिलकर बैक्टीरिया के पनपने का आदर्श माहौल बनाते हैं, जिससे पिंपल्स का खतरा बढ़ जाता है।

 मानसून में स्किन केयर के घरेलू उपाय

महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स के बजाय आप अपनी रसोई में मौजूद प्राकृतिक चीजों का सहारा ले सकते हैं:

    • दालचीनी और हल्दी: इनके एंटी-बैक्टीरियल गुण पिंपल्स को कम करने में मदद करते हैं।

    • नींबू का रस: यह अतिरिक्त तेल को नियंत्रित करने में सहायक है, लेकिन इसे सेंसिटिव स्किन पर सावधानी से इस्तेमाल करें।

    • नियमित सफाई: दिन में दो बार माइल्ड क्लींजर का उपयोग करें ताकि पोर्स बंद न हों।

       

 

Comments are closed.