Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

ज्येष्ठ मास की विनायक चतुर्थी का महत्व; बप्पा की कृपा से दूर होंगी जीवन की सभी बाधाएं

9

 हिंदू धर्म में भगवान गणेश को ‘विघ्नहर्ता’ कहा गया है, जो भक्तों के दुखों और बाधाओं को हर लेते हैं। प्रत्येक माह की चतुर्थी तिथि बप्पा को समर्पित है, लेकिन ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी का विशेष (Vinayak Chaturthi) महत्व है, जिसे ‘प्रद्युम्न विनायक चतुर्थी’ के रूप में जाना जाता है। इस वर्ष यह पवित्र व्रत 18 जून 2026, गुरुवार को रखा जाएगा। मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से की गई आराधना से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है और कंगाली दूर होती है।

 तिथि और शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि का विवरण इस प्रकार है:

    • प्रारंभ: 17 जून 2026, रात 9:38 बजे।

    • समाप्त: 18 जून 2026, शाम 6:58 बजे। चूंकि धार्मिक दृष्टि से ‘उदया तिथि’ को प्राथमिकता दी जाती है, अतः व्रत 18 जून को ही मान्य होगा।

 जीवन में सकारात्मकता लाने के विशेष उपाय
    • दूर्वा अर्पण: भगवान गणेश को 21 दूर्वा अर्पित करना अत्यंत शुभ माना जाता है।

    • मंत्र जाप: पूजा के दौरान ‘ॐ गणपतये नमः’ का कम से कम 108 बार जाप करें।

    • स्वस्तिक निर्माण: घर के मुख्य द्वार पर सिंदूर से स्वस्तिक बनाएं, यह (Vinayak Chaturthi) नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मकता लाता है।

       

   

 

Comments are closed.