Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका; 7 बागी सांसद एकनाथ शिंदे के संपर्क में, कल हो सकते हैं शामिल

3

मुंबई : महाराष्ट्र में शिवसेना (UBT) एक बार फिर बड़ी टूट की कगार पर खड़ी है। सूत्रों के अनुसार, उद्धव गुट के सात सांसद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के संपर्क में हैं। यह राजनीतिक घटनाक्रम शिवसेना के (big blow to Uddhav Thackeray) स्थापना दिवस (19 जून) से ठीक पहले सामने आया है, जिससे ठाकरे परिवार के लिए मुसीबतें बढ़ गई हैं। ये बागी सांसद 21 जून तक एकनाथ शिंदे की पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

big blow to Uddhav Thackeray – मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस पूरे ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए पिछले 24 घंटों में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। कैबिनेट बैठक में भी उनकी जल्दबाजी देखी गई थी। हालांकि जयपुर में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की खबरों का खंडन किया गया है, लेकिन दिल्ली में बागी सांसदों की मौजूदगी और शिंदे के साथ संभावित बैठक यह संकेत दे रही है कि उद्धव गुट का एक बड़ा हिस्सा जल्द ही पाला बदलने वाला है।

  ये 7 सांसद हैं बागी खेमे में

सूत्रों के मुताबिक, जिन सांसदों ने उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ने का मन बना लिया है, उनमें प्रमुख नाम शामिल हैं:

    • ओमराजे निंबालकर, नागेश पाटील आष्टीकर, संजय उत्तमराव देशमुख, संजय (बंडू) जाधव, संजय दीना पाटिल, राजाभाऊ (पराग) प्रकाश वाजे और भाऊसाहेब राजाराम वाकचौरे। बता दें कि उद्धव ठाकरे के पास कुल 9 सांसद हैं, जिनमें से 7 के बागी होने की खबर है। यदि ऐसा होता है, तो उद्धव गुट के पास केवल 2 सांसद ही शेष बचेंगे।

       

 

 

Comments are closed.